IFCI Share Price: सरकार के इस ऐलान पर बढ़ी खरीदारी, शेयरों में 19% की तेजी

IFCI Share Price: सरकारी वित्तीय संस्थान आईएफसीआई के शेयरों में आज खरीदारी का दमदार रूझान दिख रहा है

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 2:37 PM
सरकार IFCI में दो हजार करोड़ रुपये निवेश करेगी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IFCI Share Price: सरकारी वित्तीय संस्थान आईएफसीआई के शेयरों में आज खरीदारी का दमदार रूझान दिख रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इसमें 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। इस योजना का ऐलान होते ही शेयरों में खरीदारी बढ़ गई और भाव इंट्रा-डे में 19 फीसदी से अधिक उछल गए।

    बीएसई पर आज इसके शेयर 12.04 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गए थे। हालांकि इसके बाद मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई और फिलहाल 13.25 फीसदी की तेजी के साथ 11.37 रुपये के भाव पर ट्रेड हो रहे हैं।

    सरकार की क्या है योजना


    ब्लूमबर्ग को सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक सरकार आईएफसीआई में दो हजार करोड़ रुपये निवेश करेगी। जानकारी के मुताबिक आईएफसीआई में इसकी इकाई स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में विलय की है। वित्त वर्ष 2021-22 में लगातार चौथे साल कंपनी को नुकसान झेलना पड़ा और पिछले सिर्फ एक साल में ही इसके मार्केट कैप का 17 फीसदी गिर गया।

    Paytm में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली, 1 साल में बेच डाले 3 करोड़ शेयर, जानें डिटेल

    जुलाई की शुरुआत में केयर रेटिंग्स (Care Ratings) ने बढ़ते एनपीए रेशियो (NPA Ratio) और आईएफसीआई के लगातार बढ़ते घाटे पर चिंता जताई थी। अब सरकार की योजना विलय से पहले इसके कर्ज को घटाने के लिए निवेश की है। इस ऐलान के बाद शेयरों में खरीदारी बढ़ी और इसके भाव (IFCI Share Price) इंट्रा-डे में 19 फीसदी उछल गए।

    IFCI के बारे में डिटेल्स

    आईएफसीआई एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है। यह विभिन्न सेक्टर्स की छोटी-बड़ी कंपनियों को वित्तीय सहारा उपलब्ध कराती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2022 में 232 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ जबकि मार्च 2022 तिमाही में कंपनी को 107.31 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसका रेवेन्यू भी तिमाही आधार पर 236.16 करोड़ रुपये से फिसलकर अप्रैल-जून 2022 में 114.69 करोड़ रुपये पर आ गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।