AI sell off : AI में भारी बिकवाली की आपदा से निपटने के लिए तमाम सरकारें उठा रहीं कदम, जानिए अभी और कितनी बढ़ सकती है मुश्किल

AI sell off : AI में बिकवाली ने पूरी दुनिया को डरा दिया है। हर तरफ जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है। इस बिकवाली से निपटने के लिए दुनिया की सारी सरकारें कदम उठा रही हैं। इस आपदा से कैसे निपटा जा रहा है इस पर नजर डालें तो दक्षिण कोरिया,ताइवान और चीन के रेगुलेटर्स आगे आए हैं

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 3:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
AI sell off : ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म BTIG की राय है कि बाजार में अभी और उथल-पुथल आ सकती है। एप्पल अब भी रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 3-5% नीचे है

AI sell-off : मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में मुनाफावसूली हावी है। निफ्टी 400 अंक टूटकर 25400 के करीब कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में भी 1200 प्वाइंट की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी आज के रिकॉर्ड हाई से 2000 अंक टूटा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी प्रेशर है। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा प्रेशर देखने को मिल रहा है। मेटल इंडेक्स करीब 4 फीसदी नीचे है। सरकारी बैंकों में भी बिकवाली आई है। PSU इंडेक्स 2.5 फीसदी टूटा है। हालांकि, बाजार को आज IT सेक्टर का सहारा मिल रहा है। ग्लोबल AI थीम में कोहराम से इनके सेंटिमेंट अच्छे हुए हैं। आईटी इंडेक्स करीब 2 फीसदी ऊपर है। दिग्गज TCS 4 फीसदी ऊपर है,टेक महिंद्रा, इंफोसिस, LTM, परसिस्टेंट में भी अच्छी खरीदारी आई है।

बाजार में तेज गिरावट का कारण ग्लोबल सेलऑफ भी है। दरअसल AI में बिकवाली ने पूरी दुनिया को डरा दिया है। हर तरफ जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है। इस बिकवाली से निपटने के लिए दुनिया की सारी सरकारें कदम उठा रही हैं। इस आपदा से कैसे निपटा जा रहा है इस पर नजर डालें तो दक्षिण कोरिया,ताइवान और चीन के रेगुलेटर्स आगे आए हैं। बाजार में भारी गिरावट रोकने के लिए यहां कई कदम उठाए गए हैं।

ताइवान के रेगुलेटर FSC ने शॉर्ट सेलिंग पर उठाए सख्त कदम


AI में भारी बिकवाली पर नकेल कसने के लिए ताइवान के रेगुलेटर FSC (Financial Supervisory Commission) ने शॉर्ट सेलिंग पर सख्त कदम उठाए हैं। पिछले दिन के क्लोजिंग भाव से नीचे शॉर्ट सेलिंग पर रोक लगा दी गई है। शॉर्ट सेल्स के लिए न्यूनतम मार्जिन 130% से बढ़कर 150% कर दी गई है। नवंबर में शॉर्ट सेलिंग पर पाबंदियों का तीसरा कदम उठाया गया है। ताइवान का TAIEX पिछले हफ्ते 18% टूटा था। 1991 के बाद यह सबसे बड़ी वीकली गिरावट है।

चीन ने भी कई कदम उठाए

AI में बिकवाली के असर पर नकेल कसने के लिए चीन ने भी कई कदम उठाए हैं। लीवरेज के जरिए शेयर खरीदने के लिए न्यूनतम मार्जिन घटा दी गई है। न्यूनतम मार्जिन 100% से घटाकर 80% कर दी गई है। बाजार में 400 अरब युआन तक अतिरिक्त फंड आ सकता है। CSI 300 अक्टूबर में Bear मार्केट में फिसल गया है।

साउथ कोरिया ने उठाए ये कदम

AI में बिकवाली का असर को कम करने के लिए साउथ कोरिया ने भी कई कदम उठाए हैं। इसने तुरंत स्टॉक मार्केट स्टेबलाइजेशन फंड की तैयारी शुरू कर दी है। िस फंड का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर होगा। शेयर बायबैक की सीमा 3 महीने के लिए हटाई जाएगी। गैरकानूनी शॉर्ट सेलिंग पर 3 महीने की विशेष निगरानी होगी। कोस्पी शिखर स्तर से 50% नीचे आ गया है।

क्या बाजार में बॉटम बना?

ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म BTIG की राय है कि बाजार में अभी और उथल-पुथल आ सकती है। एप्पल अब भी रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 3-5% नीचे है। बॉटम बनने के लिए एप्पल में औसत गिरावट 23% जरूरी है। S&P 500 इंजेक्स के 50% शेयर अब भी अपने 50-DMA के ऊपर हैं। टिकाऊ बॉटम के लिए आमतौर पर यह आंकड़ा 40% और कई बार 20% तक होता है।

Goldman Sachs का कहना है कि आने वाले हफ्तों में एक राउंड की बिकवाली और संभव है। बिकवाली अब सिस्टेमिक इन्वेस्टर्स (Systemic Investors) तक फैल चुकी है। पैनिक इंडेक्स (Panic Index) 10 में से 9 निवेशकों तक फैल गया है। कमोडिटी ट्रेडिंग एडवाइजर्स ने 1 महीने में 57 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। CTAs की नेट शॉर्ट पोजिशनिंग अब 19 अरब डॉलर है।

 

 

Experts View : AI की स्टोरी अब थमने वाली नहीं, डेटा सेंटर और एयरो स्पेस से जुड़े शयरों में बनेगा पैसा

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।