आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा जब टीवी पर कोई विज्ञापन देखकर आपके बच्चे ने किसी चीज की जिद की होगी। लेकिन तब मामला गड़बड़ है जब बच्चा विज्ञापन देख कर जंक फूड खाने की जिद करता है। स्वास्थ्य मंत्रालय का ध्यान भी इस दिक्कत की तरफ गया है और अब उसने इस तरह के विज्ञापनों को रोकने के लिए एक प्लान तैयार किया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय जंक फूड के लिए लुभाने वाले विज्ञापनों पर सख्ती करने की तैयारी में है। स्वास्थ्य मंत्रालय नियमों में बदलाव करने वाली है और एक्सपर्ट कमिटी ड्राफ्ट तैयार कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द प्रस्तावित नियमों का ड्राफ्ट जारी हो सकता है।
इस ड्राफ्ट में विज्ञापनों में बच्चों को न दिखाने का प्रस्ताव होगा। साथ ही अब जंक फूड खरीदने के लिए उकसाना भारी पड़ेगा। बच्चों को जंक फूड के लिए लुभाने पर सख्ती होगी। एएससीआई विज्ञापनों की निगरानी करेगा और कार्रवाई के लिए एफएसएसएआई को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। साथ ही चीनी, नमक और फैट की पहचान के लिए मार्क लगाना होगा और विशेष मार्क वाले विज्ञापनों पर सख्ती होगी।