Get App

GPES Solar IPO Listing: सोलर इनवर्टर कंपनी की धांसू लिस्टिंग, पहले ही दिन चार गुना हो गया निवेश

GPES Solar IPO Listing: जीपी इको सॉल्यूशंस (जीपीईएस) सोलर इनवर्टर्स और सोलर पैनल बेचती है। इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हो रही है। इसने आईपीओ लाया तो इसे निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला और अब आज इसकी लिस्टिंग हुई। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 24, 2024 पर 4:36 PM
GPES Solar IPO Listing: सोलर इनवर्टर कंपनी की धांसू लिस्टिंग, पहले ही दिन चार गुना हो गया निवेश
GPES Solar IPO Listing: जीपीईएस सोलर का ₹30.79 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14-19 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

GPES Solar IPO Listing: सोलर इनवर्टर और सोलर पैनल बनाने वाली जीपी इको सॉल्यूशंस (GP Eco Solutions) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 856 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 94 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 375.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 298.94 फीसदी का लिस्टिंग गेन (GPES Solar Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 393.75 रुपये (GPES Solar Share Price) के अपर सर्किट  पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक 318.88 फीसदी मुनाफे में हैं।

GPES Solar IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

जीपीईएस सोलर का ₹30.79 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14-19 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 856.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 236.64 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1,824.87 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 793.20 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 32.76 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, सब्सिडियरी में निवेश और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

GPES Solar के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें