Get App

GPT Infra Shares: थमी 5 दिनों की गिरावट, RVNL से ₹484 करोड़ के प्रोजेक्ट पर 9% चढ़ा शेयर

GPT Infra Shares: जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स के शेयरों ने आज 2 सितंबर को यू-टर्न मारा और लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज यह 5% से अधिक उछल पड़ा। RVNL से ₹484 करोड़ के ऑर्डर ने इसके शेयरों में यह जोश भरा है। जानिए इसे कैसा ऑर्डर मिला है, जिसके चलते शेयर रॉकेट बन गए

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 02, 2026 पर 1:17 PM
GPT Infra Shares: थमी 5 दिनों की गिरावट, RVNL से ₹484 करोड़ के प्रोजेक्ट पर 9% चढ़ा शेयर
जीपीटी इंफ्रा (GPT Infra) ने रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के करीब ₹484 करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे कम बोली लगाई है।

GPT Infra Shares: बिकवाली के तूफान के बीच जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स के शेयर आज रॉकेट बन गए। एक तरफ शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स (Sensex) 800 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया और निफ्टी भी फिसलकर 23800 के नीचे आ गया तो दूसरी तरफ जीपीटी इंफ्रा के शेयर रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के ₹484 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने पर 9.18% उछल पड़े। यह 22 जून 2026 को 11.67% की तेजी के बाद इंट्रा-डे में सबसे अधिक तेजी रही। फिलहाल बीएसई पर यह 2.46% की बढ़त के साथ ₹110.50 पर है।

RVNL के किस प्रोजेक्ट के लिए GPT Infra ने लगाई सबसे कम बोली

जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स ने रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के करीब ₹484 करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे कम बोली लगाई है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे महानदी नदी के ऊपर एक बड़ा स्टील रेलवे ब्रिज बनाने का काम मिला है, जो Nergundi और Barang के बीच तीसरी-चौथी रेलवे लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट का हिस्सा है। कंपनी के मुताबिक यह कॉन्ट्रैक्ट ₹410 करोड़ और जीएसटी मिलाकर कुल ₹483.7 करोड़ का है।

इससे पहले पिछले हफ्ते भी कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला था। कंपनी ने पिछले हफ्ते एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि इसकी पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी एल्कॉन बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Alcon Builders and Engineers) के ₹97.31 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। इसके तहत नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के कटिहार डिविजन के कई रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाने का काम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें