GPT Infraprojects को मिला 204 करोड़ का नया ऑर्डर, 4 साल में 2200% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

पिछले एक महीने में GPT Infraprojects के शेयरों में 14 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इस स्टॉक ने 117 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 92 फीसदी भाग चुके हैं। पिछले एक साल में इसने 248 फीसदी का तगड़ा मुनाफा कराया है

अपडेटेड Sep 17, 2024 पर 5:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
GPT Infraprojects Share: जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड के शेयरों में आज 17 सितंबर को दो फीसदी तक की तेजी देखी गई।

GPT Infraprojects Share: जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड के शेयरों में आज 17 सितंबर को दो फीसदी तक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 161.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की है कि उसे साउथ ईस्टर्न रेलवे कोलकाता से कुल ₹204 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बीच आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2,044 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 207 रुपये और 52-वीक लो 44.65 रुपये है।

GPT Infraprojects का कारोबार

जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड जीपीटी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है, जो कोलकाता में स्थित एक इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म है। यह कंपनी रेलवे पर फोकस्ड एक स्थापित इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेयर है, जो सिविल और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, खास तौर पर रेलवे और सड़कों के लिए बड़े पुलों और ROB के निर्माण में लगी हुई है।


स्लीपर सेगमेंट में, कंपनी भारत और अफ्रीका में रेलवे के लिए कंक्रीट स्लीपर बनाती और सप्लाई करती है। जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स के पास बकाया ऑर्डर बुक अब ₹3979 करोड़ है, जिसमें वित्त वर्ष 2025 के लिए कुल ऑर्डर इनफ्लो ₹1016 करोड़ है।

4 साल में 2200 परसेंट का तगड़ा रिटर्न

पिछले एक महीने में जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स के शेयरों में 14 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इस स्टॉक ने 117 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 92 फीसदी भाग चुके हैं। पिछले एक साल में इसने 248 फीसदी का तगड़ा मुनाफा कराया है। इतना ही नहीं, पिछले 4 सालों में इसके निवेशकों को करीब 2200 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।