अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के 1 अरब डॉलर के QIP में जिन निवेशक इकाइयों के हिस्सा लेने की उम्मीद है, उनमें राजीव जैन की इकाई GQG पार्टनर्स, अबू धाबी का सोवरेन वेल्थ फंड ADIA, इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) के साथ-साथ कई डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स भी शामिल हैं। मामले से वाकिफ सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
