Get App

Grasim Industries के शेयर्स में उछाल, लगाया 52 वीक हाई, जा सकता है 2700 के पार!

Grasim Industries का मार्केट कैप बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपए हो गया है पिछले एक साल में शेयर्स में 43 फीसदी की ग्रोथ हुई है और इस साल की शुरुआत से 12 फीसदी की ग्रोथ हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2024 पर 6:36 PM
Grasim Industries के शेयर्स में उछाल, लगाया 52 वीक हाई, जा सकता है 2700 के पार!
इस कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है और स्टॉक ने अपने 52 वीक हाई भी लगाया है।

Grasim Industries: ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर्स लगातार तीसरे सेशन में बढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। मंगलवार को शेयर एनएसई पर 3.9% बढ़ा और 2369.55 रुपये के भाव पर क्लोज हुआ। इसके साथ ही स्टॉक ने एनएसई पर अपना 52 वीक हाई 2376 रुपये के भाव पर लगाया है।

कंपनी का बढ़ा मार्केट कैप

ग्रासिम के कुल 0.46 लाख शेयर्स में 10.80 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपए हो गया है। पिछले एक साल में शेयर्स में 43 फीसदी की ग्रोथ हुई है और इस साल की शुरुआत से 12 फीसदी की ग्रोथ हुई है। पांच साल में ये 172 फीसदी तक बढ़ गया है। पिछले साल, 24 अप्रैल, 2023 को ग्रासिम का शेयर प्राइज गिरकर 52-सप्ताह के सबसे लोअर लेवल 1,649.11 रुपये पर आ गया था।

2700 रुपये तक जा सकता है शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें