Gravita India की एक नए सेगमेंट में एंट्री, शेयरों की खरीदारी से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

Gravita India Share Price: देश और दुनिया की दिग्गज रिसाइकलिंग कंपनी ग्रेविटा इंडिया ने एक नए सेगमेंट में एंट्री की। इसे लेकर कंपनी ने सिर्फ ऐलान ही नहीं किया है बल्कि शुरुआत भी कर दी है और लॉन्चिंग हो गई है। चेक करें कि कंपनी ने कि सेगमेंट में एंट्री की है और इसका प्लान क्या है?

अपडेटेड Jan 24, 2026 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
Gravita India ने गुजरात के मूंदड़ा में एक रिसाइलिंग प्लांट को लॉन्च कर लीथियन-आयन बैट्री रिसाकलिंग में एंट्री का ऐलान कर दिया।

Gravita India Share Price: ग्रेविटा इंडिया ने शुक्रवार 23 जनवरी को लिथियम आयन बैट्री रिसाइकलिंग में एंट्री का ऐलान किया। इसे लेकर कंपनी ने गुजरात के मूंदड़ा में एक रिसाइकलिंग प्लांट लॉन्च किया है। कंपनी ने इसका खुलासा 23 जनवरी की शाम को किया था तो अब इस खुलासे का असर मंगलवार 27 जनवरी को स्टॉक मार्केट खुलने पर दिख सकता है। 26 जनवरी को स्टॉक गणतंत्र दिवस के मौके पर स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद रहेगा। ग्रेविटा इंडिया के शेयरों की मौजूदा स्थिति की बात करें तो शुक्रवार 23 जनवरी को बीएसई पर यह 2.16% की बढ़त के साथ ₹1549.25 पर बंद हुआ।

Gravita India की क्या है पूरी योजना?

ग्रेविटा इंडिया ने गुजरात के मूंदड़ा में एक रिसाइलिंग प्लांट को लॉन्च कर लीथियन-आयन बैट्री रिसाकलिंग में एंट्री का ऐलान कर दिया। इस फैसिलिटी की सालाना क्षमता 6 हजार टन की है। कंपनी ने रिसाइकलिंग प्लांट के लिए खरीदारी और इसे चालू करने के लिए करीब ₹14 करोड़ का निवेश किया है। इस निवेश के लिए अंदरूनी स्रोत से फंड जुटाए गए हैं। ग्रेविटा का कहना है कि इस फैसिलिटी का फोकस लीथियम-आयन बैट्रीज के सुरक्षित और सस्टेनेबल रिसाइकलिंग पर होगा। कंपनी ने रिसाइकलिंग प्रोसेस में एफिसिएंसी और स्केलेबिलिटी को सुधारने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जिसने जहरीले केमिकल्स और कचरे को कम किया है।


लीथियम-आयन बैट्री की रिसाकलिंग का यह काम ग्रेविटा की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत वैल्यूएबल मैटेरियल्स को फिर से इस्तेमाल करके और कच्चे माल के लिए माइनिंग पर निर्भरता कम करके सर्कुलर इकॉनमी को बढ़ावा देना है। ग्रेविटा का कहना है कि यह पहल उसके सस्टेनेबिलिटी के लक्ष्यों के साथ-साथ दुनिया के क्लीन एनर्जी की तरफ बढ़ते कदम के अनुरूप है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ कंपनी बैट्री रिसाइकलिंग के वैश्विक बाजार में अपना दबदबा बनाना चाहती है। ग्रेविटा की योजना इलेक्ट्रिक वेईकल और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर्स की कंपनियों के साथ मिलकर अपनी रिसाइकलिंग क्षमताओं को मजबूत करने की है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

ग्रेविटा इंडिया के शेयर पिछले साल 23 जनवरी 2025 को ₹2,213.10 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह दो ही महीने में 35.16% फिसलकर 3 मार्च 2025 को ₹1,435.00 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 9 एनालिस्ट्स में से सभी 9 ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है और किसी ने भी इसे सेल रेटिंग नहीं दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹2658 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹2150 है।

UltraTech Cement Q3 Result: मुनाफे में 27% का उछाल, रेवेन्यू में भी आई जोरदार तेजी, चेक करें रिजल्ट की खास बातें

Urban Company के ₹61 करोड़ InstaHelp में स्वाहा! लेकिन रेवेन्यू में आया तगड़ा उछाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।