ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत मिल रहे है। एशियाई बाजार डेढ़ परसेंट तक चढ़े है। SGX NIFTY करीब 100 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। कर्ज संकट खत्म होने और RATE HIKE PAUSE की उम्मीद से शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे । DOW 700 अंक चढ़कर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स 10 महीनों की ऊंचाई पर बंद हुआ जबकि डाओ जोंस 701 अंक चढ़कर बंद हुआ । नैस्डेक 140 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ।
