ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज के शेयरों को 11 सितंबर को पंख लग गए। शेयर 20 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुए। यह लगातार चौथा सत्र था, जब इस स्टॉक में तेजी दिखी। इस साल ग्रीनपैनल के शेयरों में पहले कभी इतनी तेजी नहीं आई थी। यह शेयर 11 सितंबर को सबसे ज्यादा वॉल्यूम वाला स्टॉक बन गया। इसके करीब 1.5 करोड़ शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसके मुकाबले इस शेयर में रोजाना औसत वॉल्यूम 65,000 शेयर है।
उछाल के बाद इस साल शेयरों का निगेटिव रिटर्न
11 सितंबर को आई तेजी के बाद इस स्टॉक ने अपने 50-DEMA (day moving average) और 200 डेमा को तोड़ दिया है। 50 डेमा 283 रुपये और 200 डेमा 290 रुपये है। यह स्टॉक बीते 2 महीनों के सबसे हाई लेवल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, इस तेजी के बावजूद ग्रीनपैनल का स्टॉक 2025 में 18 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। 2024 में यह स्टॉक 12 फीसदी गिरा था। टेक्निकल चार्ट पर इस स्टॉक में ओवरबॉट की स्थिति दिख रही है।
10 एनालिस्ट्स ने दी निवेश करने की सलाह
ग्रीनपैनल के शेयरों के टेक्निकल चार्ट को देखने से पता चलता है कि इसका RSI 73 है। आरएसआई का 70 से ऊपर होने का मतलब स्टॉक का ओवरबॉट टेरिटरी में होना होता है। 20 एनालिस्ट्स ग्रीनपैनल के शेयर को कवर करते हैं। इनमें से 10 ने इस स्टॉक को खरीदने का सलाह दी है। 7 एनालिस्ट्स ने इसे होल्ड करने की सलाह निवेशकों को दी है। बाकी तीन एनालिस्ट्स ने इस स्टॉक को बेचने की सलाह दी है।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर व्यक्त विचार एक्सपर्ट्स के अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल इनवेस्टर्स को इनवेस्टमेंट का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेने की सलाह देता है।