Groww Q2 Results: स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 1.3% घटकर ₹725.7 करोड़ रह गया। जून तिमाही में यह ₹735.04 करोड़ था। वहीं, रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा। सितंबर तिमाही में यह ₹1,501.5 करोड़ रहा, जबकि पिछली तिमाही में ₹1,501.42 करोड़ था।
