Groww Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 28% गिरा, रेवेन्यू 25% बढ़ा

Groww Q3 Results: कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान कुल खर्च 515.55 करोड़ रुपये के रहे। ग्रो BSE, NSE पर 12 नवंबर 2025 को लिस्ट हुई थी। इसका IPO 17.60 गुना भरा था। IPO साइज 6,632.30 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 4:14 PM
Groww में 11 नवंबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास 27.81 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Groww December Quarter Results: वेल्थ-टेक फर्म ग्रो की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले से 27.7 प्रतिशत गिरकर 546.93 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 757.11 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 24.7 प्रतिशत बढ़कर 1216.07 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 974.53 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को 14 जनवरी को बताया कि दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान उसके कुल खर्च 515.55 करोड़ रुपये के रहे। ग्रो में 11 नवंबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास 27.81 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।ग्रो BSE, NSE पर 12 नवंबर 2025 को लिस्ट हुई थी। इसका 6,632.30 करोड़ रुपये का IPO 17.60 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Groww शेयर 3 प्रतिशत तक लुढ़का


ग्रो के शेयरों में 14 जनवरी को तेजी है। शेयर BSE पर लगभग 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 164.25 रुपये पर बंद हुआ। दिन इसने 169.30 रुपये का हाई और 157.80 रुपये का लो देखा। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर एक महीने में 13 प्रतिशत चढ़ा है। BSE पर इसने अभी तक 193.91 रुपये का रिकॉर्ड हाई और 112.02 रुपये का रिकॉर्ड लो देखा है।

दिसंबर में ग्रो का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो गया। इसके बाद 14.92 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो गए, जो कि कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी के 2% के बराबर हैं। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 185 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।

Eternal और Swiggy में कम उछाल की UBS को दिख रही गुंजाइश, प्राइस टारगेट घटाया

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।