Groww Shares: 9% उछलकर शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर, इस भाव तक जाएगा ऊपर!

Groww Shares: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने दुनिया भर के बाजारों में जोश भर दिया। मार्केट की शानदार रौनक के बीच ग्रो के शेयरों को BoFA (बैंक ऑफ अमेरिका) के रुझान से ऐसा सपोर्ट मिला कि यह उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। जानिए बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज इस पर बुलिश क्यों है और बाकी ब्रोकरेजेज का रुझान क्या है

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
Groww के शेयरों की घरेलू स्टॉक मार्केट में पिछले साल 12 नवंबर 2025 को एंट्री हुई थी।

Groww Shares: ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयरों ने तो आज धमाल मचा दिया। बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की तो निवेशक चहक उठे और 9% से अधिक उछलकर यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह भी काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 7.09% की बढ़ोतरी के साथ ₹208.50 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.37% उछलकर ₹212.95 तक पहुंच गया था जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है।

आगे ती बात करें तो बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने खरीदारी की रेटिंग के साथ इसकी कवरेज शुरू की है और टारगेट प्राइस प्रति शेयर ₹235 पर फिक्स किया है। इससे पहले यूबीएस ने ग्रो को 'न्यूट्रल' रेटिंग और ₹185 के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया था। पिछले महीने जेपीमॉर्गन ने ₹210 के टारगेट प्राइस और ओवरवेट रेटिंग के साथ ग्रो की कवरेज शुरू की थी।

Groww के शेयरों पर क्यों है ब्रोकरेज बुलिश?


बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज का कहना है कि भारत में खुदरा निवेश के मजबूत रुझान का फायदा उठाने के लिए ग्रो अच्छी स्थिति में है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2028 के बीच कंपनी की रेवेन्यू सालाना 30% की रफ्तार से बढ़ेगा। ब्रोकरेज फर्म का यह भी कहना है कि ग्रो की प्रॉफिटेबिलिटी दमदार है और इसमें अभी और तेजी की गुंजाइश है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2028 तक ग्रो का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन बढ़कर 67% और नेट प्रॉफिट मार्जिन 52% तक पहुंच सकता है। रिस्क की बात करें तो कैपिटल मार्केट के कमजोर परफॉरमेंस और छह महीने के लॉक-इन पीरियड की समाप्ति जैसे नियर टर्म रिस्क हैं।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

ग्रो के शेयरों की घरेलू स्टॉक मार्केट में पिछले साल 12 नवंबर 2025 को एंट्री हुई थी। इसके ₹6632 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹100 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। लिस्टिंग के दिन इसके शेयरों की करीब 14% प्रीमियम पर एंट्री हुई। ग्रो के शेयरों ने आईपीओ निवेशकों को लगातार मुनाफे में बनाए रखा है और अमेरिका-ईरान की लड़ाई भी पोर्टफोलियो को झटका नहीं दे पाई। आज 15 अप्रैल 2026 को उछलकर यह ₹212.95 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशकों की पूंजी करीब 113% बढ़ गई। अब आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले ओवरऑल नौ एनालिस्ट्स में से सात ने खरीदारी, एक ने होल्ड और एक ने सेल रेटिंग दी है।

Gold ETF में छह गुना बढ़ा निवेश, लेकिन Q4 के आखिरी महीने मार्च में इस कारण सुस्त पड़ी रफ्तार

Gold Bond का जादू, ₹3788 के निवेश पर अब मिल रहा ₹15009, RBI ने ऐसे निकाला भाव

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।