Groww पर दोहरी मार, इस भाव पर ब्लॉक डील के चलते 7% टूटा शेयर

Groww Share Price: करीब छह महीने पहले लिस्ट हुई दिग्गज ब्रोकरेज फर्म ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयर आज बिकवाली की आंधी में बुरी तरह टूट गए। इसके शेयरों पर डबल मार पड़ी। एक तो करोड़ों के शेयरों का लॉक-इन खत्म होना और दूसरा ब्लॉक डील। जानिए इसके कितने शेयरों का लॉक-इन खत्म हुआ है और ब्लॉक डील का फ्लोर प्राइस क्या है, जिसने शेयरों को तोड़ दिया

अपडेटेड May 12, 2026 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
Groww के ₹6632 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹100 के भाव पर शेयर जारी हुए थे

Groww Share Price: ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेज गैराज वेंचर्स के शेयर आज शुरुआती कारोबार में ही 7% टूट गए। एक बड़ी ब्लॉक डील और शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड की समाप्ति ने मिलकर इसे बुरी तरह तोड़ दिया। नुवामा अल्टरेनिटव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक करीब ₹418.19 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन खत्म हुआ है जो कंपनी की करीब 68% आउटस्टैंडिंग इक्विटी के बराबर है। ये शेयर अब ट्रे़डिंग के लिए एलिजिबल हो गए हैं। सोमवार के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से इन शेयरों की वैल्यू ₹81,338 करोड़ है।

हालांकि ध्यान दें कि लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब ये वहीं है कि शेयरों की बिक्री होगी ही बल्कि इसका मतलब ये है कि शेयरहोल्डर्स चाहे तो अपना मुनाफा निकाल सकते हैं। अभी इसके शेयरों की बात करें तो आज बीएसई पर यह 5.47% की गिरावट के साथ ₹183.10 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.99% की फिसलन के साथ ₹180.15 पर है।

किस भाव पर Groww के शेयरों की ब्लॉक डील?


मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक दिग्गज निवेशक पीक XV, वाईसी होल्डिंग्स (YC Holdings), रिबिट कैपिटल (Ribbit Capital) और सिकोईया कैपिटल (Sequoia Capital) ब्लॉक डील के तहत अपनी करीब 4.3% हिस्सेदारी हल्की कर रहे हैं। करीब $49.8 करोड़ यानी करीब ₹4,750 करोड़ की इस ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹177 पर फिक्स किया गया जोकि सोमवार के क्लोजिंग प्राइस से करीब 8.5% डिस्काउंट पर है। इस बिक्री के बाद 90-दिनों का लॉक-अप पीरियड चालू हो गया यानी कि अब ये शेयरहोल्डर्स 90 दिनों तक अपने शेयरों की बिक्री नहीं कर सकते हैं।

अब तक कैसी रही ग्रो के शेयरों की चाल?

ग्रो के ₹6632 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹100 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। 12 नवंबर 2025 को 14% प्रीमियम पर एंट्री के बाद उछाल के साथ पहले ही दिन इसने आईपीओ निवेशकों की पूंजी 34% तक बढ़ा दिया था। कुछ ही महीने बाद 29 अप्रैल 2026 को बीएसई पर यह ₹227.00 के भाव पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है और आईपीओ निवेशकों का पैसा 127% यानी डबल से अधिक हो गया।

Recode Studios IPO Listing: 35% प्रीमियम पर लिस्ट ₹158 का शेयर, एंट्री करते ही अपर सर्किट, रीकोड ने चमका दिया पोर्टफोलियो

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।