होटलों पर लगने वाले जीएसटी पर सरकार ने सफाई दी है। सरकार ने ये साफ किया है कि होटलों पर जीएसटी होटलों के टैरिफ के हिसाब से लगेगा। जिन होटलों के एक कमरे के एक दिन की कीमत 7500 रुपये से कम है उनपर 18 फीसदी का जीएसटी लगेगा। फिर चाहे वो 5 सितारा होटल हों या नहीं। होटलों की स्टार रेटिंग का उन पर लगने वाले जीएसटी से कोई सरोकार नहीं है।
