GTPL Hathway के शेयर ने भरी 9% की उड़ान, Q3 रिजल्ट से पहले हुई बंपर खरीद

GTPL Hathway Share Price: सितंबर 2024 तिमाही के अंत में कंपनी के 95 लाख एक्टिव सब्सक्राइबर थे। वहीं भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या 88 लाख थी। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 1700 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 4:11 PM
Story continues below Advertisement
GTPL Hathway, डिजिटल केबल टेलीविजन और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सहित कई तरह की टेलिकम्युनिकेशन सर्विसेज देती है।

GTPL Hathway अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजों को आज, 9 जनवरी को जारी करने वाली है। इसके चलते शेयरों में दिन में 15.5 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 141 रुपये पर खुला और फिर 157.15 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 1660 करोड़ रुपये है। कारोबार बंद होने पर शेयर लगभग 9 प्रतिशत बढ़त के साथ 148.25 रुपये पर सेटल हुआ।

GTPL हैथवे, डिजिटल केबल टेलीविजन और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सहित कई तरह की टेलिकम्युनिकेशन सर्विसेज देती है। कंपनी की केबल टीवी पेशकशों में SD और HD चैनल, साथ ही इनोवेटिव हाइब्रिड सर्विसेज शामिल हैं।

सितंबर तिमाही में 62 प्रतिशत गिरा था मुनाफा


GTPL Hathway का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 61.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13.7 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 35.9 करोड़ रुपये था। वहीं रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर 9.8 प्रतिशत बढ़कर 856 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सितंबर 2024 तिमाही के अंत में कंपनी के 95 लाख एक्टिव सब्सक्राइबर थे। वहीं भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या 88 लाख थी।

एक साल में 26 प्रतिशत टूटा शेयर

बीएसई के डेटा के मुताबिक, GTPL हैथवे शेयर एक साल में 26 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 217.65 रुपये है, जो 10 जनवरी 2024 को क्रिएट हुआ। 52 सप्ताह का निचला स्तर 133.10 रुपये 6 जनवरी 2025 को दर्ज किया गया। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 163.25 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 108.85 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। GTPL हैथवे में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Anand Rathi Wealth का शेयर इंट्राडे में 7% उछला, बोनस शेयर की आस में बढ़ी खरीद

GTPL हैथवे ने हाल ही में अपनी नई लॉन्च होने वाली 'हेडएंड इन द स्काई' (HITS) सर्विस में 100 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की थी। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही यानि अप्रैल-जून 2025 में लॉन्च होने वाली HITS सर्विस में 900 तक टीवी चैनल डिलीवर करने की क्षमता होगी। यह खुलासा कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इकोनॉमिक टाइम्स को किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।