Gulf Oil Lubricants share: गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स के शेयरों में आज 24 दिसंबर को 5 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 2.84 फीसदी की बढ़त के साथ 1203.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की है कि उसने भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत गल्फ ऑयल का पूरा ऑटोमोटिव प्रोडक्ट रेंज अब नायरा एनर्जी के 6500 से अधिक फ्यूल रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा, जो देशभर में फैले हुए हैं। इस खबर के बाद निवेशकों ने कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी की।
क्या है इस साझेदारी का मकसद
यह रणनीतिक गठबंधन 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा है, जो नायरा एनर्जी की पहुंच का लाभ उठाते हुए गल्फ ऑयल के ब्रांड और प्रोडक्ट्स की उपलब्धता को मजबूत करेगा, ताकि भारत में तेजी से विकसित हो रहे हाइवे इन्फ्रॉस्ट्रक्चर के साथ-साथ बढ़ते ऑटोमोटिव मार्केट की जरूरतों को पूरा किया जा सके। साझेदारी के तहत गल्फ ऑयल का एडब्लू (AdBlue), जो एक प्रीमियम डीजल एक्सहॉस्ट फ्लूइड है और हानिकारक उत्सर्जन को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है, नायरा एनर्जी के रिटेल नेटवर्क में उपलब्ध होने वाला एकमात्र एडब्लू प्रोडक्ट होगा।
इसके अलावा, कोलैबोलेरशन में टू-व्हीलर बैटरी की एक स्पेशल रेंज शामिल है, जो एक्सपेंडिंग मार्केट में दोनों कंपनियों के लिए ऑफर को व्यापक बनाती है। गल्फ ऑयल के पास पहले से ही AdBlue के लिए एक बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है और इस गठबंधन के माध्यम से वह अपनी पहुंच को और मजबूत करेगा।
Gulf Oil Lubricants पर ब्रोकरेज की राय
सितंबर में सिस्टमैटिक्स ने इस स्टॉक को "Buy" रेटिंग दी थी। ब्रोकरेज ने कहा कि लुब्रिकेंट्स सेगमेंट में गल्फ ऑयल की बाजार हिस्सेदारी लगातार बढ़ने की उम्मीद है, जिसे कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट और डीसी कूलिंग लिक्विड में रणनीतिक एंट्री से समर्थन मिला है।
सिस्टमैटिक्स का अनुमान है कि गल्फ ऑयल का कुल कारोबार इंडस्ट्री से आगे निकल जाएगा। कंपनी के लिए FY24 और FY27 के बीच 11 फीसदी की CAGR ग्रोथ का अनुमान है। ब्रोकरेज ने इसी अवधि में 9.7 फीसदी की मजबूत रेवेन्यू CAGR, 12.6 फीसदी की EBITDA CAGR और 14.6 फीसदी की PAT CAGR का भी अनुमान लगाया है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।