Big Stock Today:भारतीय इक्विटी इंडेक्स 2 सितंबर को तेजी लेकर बंद हुए। वहीं आज ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे है। एशिया MIXED कारोबार कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी में फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। ऐसे में बाजार आज फ्लैट खुल सकता है। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार का टेक्सचर अब भी गिरावट में खरीदारी का, ट्रेलिंग SL के साथ बने रहने का भी है। कल की मुनाफावसूली की रणनीति ट्रेडिंग मुनाफा बचाने की कोशिश थी। मौजूदा लॉन्ग सौदों के SL को बढ़ाकर 25,100 पर लाएं। नई खरीदारी का जोन 25,150-25,200 पर है इसके लिए 25,000 का स्टॉपलॉस लगाए। साथ ही बाजार में आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
