Happy Forgings IPO की अच्छी शुरुआत, 17.8% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर

Happy Forgings IPO Listing: पंजाब स्थित Happy Forgings मुख्य रूप से ऑटोमोटिव, ऑफ-हाइवे व्हीकल, तेल और गैस, पावर जनरेशन, रेलवे और विंड टरबाइन इंडस्ट्री जैसे कई सेक्टर्स में घरेलू और ग्लोबल ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स को सर्विस प्रोवाइड करती है। कंपनी का IPO 19 दिसंबर को खुला था और 21 दिसंबर को बंद हुआ। अक्टूबर 2023 तक कंपनी की कुल बकाया उधारी 259.94 करोड़ रुपये थी

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
Happy Forgings IPO 82.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

प्रिसीजन मशीन्ड प्रोडक्ट बनाने वाली Happy Forgings ने 27 दिसंबर को शेयर बाजारों में अपनी शुरुआत की। कंपनी का शेयर बीएसई पर IPO के अपर प्राइस बैंड पर करीब 17.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1001.25 रुपये पर खुला। वहीं NSE पर शेयर 1,000 रुपये की कीमत पर लिस्ट हुआ। कंपनी का IPO 19 दिसंबर को खुला था और 21 दिसंबर को बंद हुआ। इसके लिए प्राइस बैंड 808-850 रुपये प्रति शेयर था। कारोबार बंद होने पर शेयर 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ बीएसई पर 1029.80 रुपये और एनएसई पर 1,030.10 रुपये पर सेटल हुआ।

Happy Forgings IPO 82.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 214.65 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 63.35 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 15.40 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कितना हिस्सा था रिजर्व


IPO के तहत 400 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर रखे गए थे और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 71.6 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) था। हैप्पी फोर्जिंग्स ने अपने पब्लिक इश्यू साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा, 15 प्रतिशत हिस्सा हाई नेटवर्थ वाले इंडीविजुअल्स के लिए और शेष 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए अलग रखा था।

क्या करती है कंपनी

पंजाब स्थित हैप्पी फोर्जिंग्स मुख्य रूप से ऑटोमोटिव, ऑफ-हाइवे व्हीकल, तेल और गैस, पावर जनरेशन, रेलवे और विंड टरबाइन इंडस्ट्री जैसे कई सेक्टर्स में घरेलू और ग्लोबल ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स को सर्विस प्रोवाइड करती है। इसके ग्राहकों में AAM इंडिया मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन, अशोक लीलैंड, बोनफिग्लिओली ट्रांसमिशन, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स, जेसीबी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मेरिटर हैवी व्हीकल सिस्टम्स कैमरी एसपीए, एसएमएल इसुजु, स्वराज इंजन, टाटा कमिंस, वॉटसन एंड चालिन इंडिया और यानमार इंजन मैन्युफैक्चरिंग इंडिया शामिल हैं।

Credo Brands Marketing ने किया निवेशकों का मायूस, 0.84% के मामूली प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।