Credo Brands Marketing ने किया निवेशकों को मायूस, 0.84% के मामूली प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

Credo Brands Marketing Listing: मुफ्ती जीन्स बनाने वाली कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग की लिस्टिंग लगभग सपाट रही। कंपनी के शेयर एनएसई पर 0.84% के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। इसका इश्यू प्राइस 280 रुपये था, जबकि इसके शेयर 282.35 रुपये पर लिस्ट हुए

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 10:59 AM
Credo Brands Marketing ने किया निवेशकों का मायूस, 0.84% के मामूली प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

Credo Brands Marketing Listing: मुफ्ती जीन्स बनाने वाली कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग की लिस्टिंग लगभग सपाट रही। कंपनी के शेयर एनएसई पर 0.84% के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। इसका इश्यू प्राइस 280 रुपये था, जबकि इसके शेयर 282.35 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं बीएसई पर कंपनी का शेयर 280 रुपये के भाव पर सपाट लिस्ट हुआ। क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग की लिस्टिंग एनालिस्ट्स की उम्मीदों से कम है, जिन्होंने इसके 25 से 35 प्रतिशत प्रीमियम पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद जताई है।

यह आईपीओ पिछले हफ्ते 18 से 20 दिसंबर के बीच खुला था। आईपीओ को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह 51.85 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 104.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 55.51 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 19.94 गुना भरा। कंपनी ने अपने आईपीओ से करीब 550 करोड़ रुपये जुटाए।

मुफ्ती जीन्स बनाने वाली इस कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 से 2023 के बीच इसका रेवेन्यू 23 प्रतिशत CAGR की दर से बढ़ा था। वहीं इसका शुद्ध मुनाफा पिछले साल के मुकाबले दोगुना हो गया, जबकि पिछले कुछ सालों में इसमें कई गुना की बढ़ोतरी हुई है।


यह भी पढ़ें- Electro Force (India) IPO की शेयर बाजार में एंट्री, 7.6% के प्रीमियम पर स्टॉक लिस्ट

मार्जिन के मोर्चे पर भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है और इस दौरान इसका EBITDA 84 प्रतिशत सीएजीआर की दर से बढ़ा। क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड के कारोबार की शुरुआत 1999 में हुई। इसका मुख्य ब्रांड "मुफ्ती" है, जो पुरुषों के लिए कैजुअल ब्रांड्स ऑफर करती है।

शुरुआत में कंपनी के प्रोडक्ट रेंज में बस शर्ट, टी-शर्ट और ट्राउजर शामिल थे। हालांकि आज कंपनी स्वेटशर्ट, जींस, कार्गो, चिनोस, जैकेट, ब्लेजर और स्वेटर जैसे प्रोडक्ट की एक पूरी सीरीज ऑफर करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।