कारोबार के अंत में सेंसेक्स 87.12 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 61,663.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.25 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 18307.45 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell- कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि निफ्टी, निफ्टी बैंक में आखिरी घंटे में निचले स्तर से रिकवरी आई है। ऑटो, PSE, फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि इंफ्रा, FMCG,एनर्जी शेयरों में दबाव रहा। वहीं PSU बैंकिंग इंडेक्स में खरीदारी रही जबकि रियल्टी, IT शेयरों में हल्की बढ़त रही। रुपया 4 पैसे कमजोर होकर 81.69 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 87.12 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 61,663.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.25 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 18307.45 के स्तर पर बंद हुआ।
ग्लोबल बाजारों से संकेत अच्छे
ग्लोबल बाजारों से संकेत अच्छे नजर आ रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर काारोबार कर रहा है। SGX निफ्टी 70 प्वाइंट ऊपर नजर आ रहा है । अमेरिका में भी कल अच्छी रिकवरी दिखी। डाओ कल 314 अंकों की गिरावट के बाद सिर्फ 7 अंक नीचे बंद हुआ। उधर मंदी की चपेट में ब्रिटेन आया । सरकार ने 5500 करोड़ पाउंड के राहत पैकेज का ऐलान किया।
कच्चे तेल के भाव में तेज गिरावट
कच्चे तेल के भाव में तेज गिरावट देखने को मिल रही है । दाम 4% से ज्यादा गिरकर 90 डॉलर के नीचे आया है।। अमेरिका में ब्याज बढ़ने और चीन से डिमांड सुस्त पड़ने की आशंका से कच्चे तेल में दबाव आया है। आज OMCs, पेंट और एविशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है।
NYKAA में ब्लॉक डील लॉन्च
CNBC-आवाज़ की EXCLUSIVE खबर पेटीएम के बाद आज NYKAA में बड़ी ब्लॉक डील होगी। TPG कैपिटल 1000 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी । 0.5% डिस्काउंट पर सौदा संभव है।