हरिद्वार में गंगा दशहरा पर पवित्र स्नान पर रोक, सील हुई जिले की सीमाएं

हरिद्वार पुलिस ने शुक्रवार को आए अपने एक बयान में कहा है कि 20 जून को होने वाले गंगा दशहरा स्नान को निरस्त कर दिया गया है.

अपडेटेड Jun 19, 2021 पर 4:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

हरिद्वार पुलिस ने शुक्रवार को आए अपने एक बयान में कहा है कि 20 जून को होने वाले गंगा दशहरा स्नान को निरस्त कर दिया गया है और जिले की सीमाओं को 20 जून को सील किए जाने की तैयारी है जिससे की दूसरे जिलों और राज्यों से आनेवाले लोग जिले में प्रवेश ना कर पाएं। प्रशासन ने यह  फैसला कोविड-19 महामारी के फैलते संक्रमण से निपटने के लिए लिया है।

हरिद्वार जिले के पुलिस अधिकक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा है कि श्रीगंगा सभा और हरिद्वार के धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों से सलाह मशवीरे के बाद गंगा दशहरा को प्रतिकात्मक रुप से मनाने का फैसला लिया है।

कमलेश उपाध्या ने यह भी कहा कि हरिद्वार की सीमाएं दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए बंद रहेंगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की की वो अपने घरों में गंगा दशहरा सेलिब्रेट करें और सरकार द्वारा निर्धारित कोविड- प्रोटोकोल का पालन करें।

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कोविड-19 से निपटने के लिए जारी दिशा-निदेर्शों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि गंगा दशहरा हिंदुओं का एक अहम पर्व है जो जेष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरीं थी।

 


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।