Get App

Stock Mantra: अभी तक यह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शेयर कमजोर रहा लेकिन 3 महीनों में देगा 20% तक रिटर्न

Havells India के शेयरों में इस साल बहुत ज्यादा तेजी नहीं आई है लेकिन आगे इस पर जानकारों को पूरा भरोसा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2021 पर 9:09 AM
Stock Mantra: अभी तक यह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शेयर कमजोर रहा लेकिन 3 महीनों में देगा 20% तक रिटर्न

Havells India का प्रदर्शन 2021 में अब तक कमजोर रहा है लेकिन आगे इसमें अच्छी तेजी आने की उम्मीद है। कोरोनावायरस संक्रमण और लॉकडाउन के कारण कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट में मांग कमजोर रही जिसका असर कंपनी के शेयरों में पड़ा है।

2021 में अब तक Havells India के शेयर 12 फीसदी तक चढ़ चुके हैं। इस दौरान निफ्टी 50 में 13 फीसदी की तेजी आई है। जबकि BSE 100 इंडेक्स इस अवधि में 15 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

हालांकि पिछले एक साल में Havells India के शेयरों का प्रदर्शन देखें तो इसमें 75 फीसदी की तेजी आ चुकी है। जबकि इसके मुकाबले निफ्टी 50 में सिर्फ 47 फीसदी की तेजी आई है।

17 फरवरी 2021 को Havells India के शेयरों ने अपना 52 हफ्तों का हाइएस्ट लेवल -1237.80 रुपया टच किया। इसके बाद से कंपनी के शेयरों ने सीमित दायरे में कारोबार करना शुरू कर दिया। लेकिन टेक्निकल चार्ट्स पर देखें तो कंपनी एकबार फिर अपने 52 हफ्तों का हाइएस्ट लेवल टच कर सकता है। कंपनी के शेयर 7 जुलाई को 1020.25 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

Havells India का शेयर अपने 5, 10, 20, 50 और 200 दिनों के औसत एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। लॉन्ग टर्म का नजरिया रखने वाले निवेशक इसमें 1100 रुपए के टारगेट के साथ पैसा लगा सकते हैं। अगर कंपनी इस टारगेट को हासिल कर लेती है तो इसका अगला टारगेट 1200-1230 रुपए हो सकता है। यानी यह 5 जुलाई के अपने शेयरभाव से 17 फीसदी ऊपर होगा।

Havells India फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (FMEG) सेक्टर की कंपनी है और पावर डिस्ट्रीब्यूशन इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग भी करती है। दुनिया भर के कई देशों में इसकी अच्छी मौजूदगी है।

फिस्कल ईयर 2021 की चौथी तिमाही में Havells India के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। इससे भी कंपनी के शेयरों में आगे तेजी की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें