HDB फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स 15 अक्टूबर को भारी नुकसान में हैं। शेयर की कीमत दिन में BSE पर पिछले बंद भाव से 8 प्रतिशत तक टूटकर 536.65 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर 538.60 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 44700 करोड़ रुपये पर आ गया है। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में मुनाफा बढ़ने और अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किए जाने के बावजूद शेयर में सेलिंग प्रेशर है। HDB फाइनेंशियल सर्विसेज, HDFC बैंक की NBFC शाखा (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) है।
