HDB फाइनेंशियल बनी देश की 8वीं सबसे मूल्यवान NBFC, ₹70,000 करोड़ पहुंचा मार्केट कैप

HDB Financial Services Shares: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने बुधवार 2 जुलाई को शेयर बाजार में एंट्री करने के साथ ही देश की आठवीं सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) बनने का तमगा हासिल कर लिया। कंपनी के शेयर अपने IPO प्राइस से 13% के प्रीमियम के साथ 840 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 69,625.50 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Jul 02, 2025 पर 2:03 PM
Story continues below Advertisement
HDB Financial Shares: बजाज फाइनेंस अभी भी देश की सबसे बड़ी NBFC कंपनी बनी हुई है

HDB Financial Services Shares: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने बुधवार 2 जुलाई को शेयर बाजार में एंट्री करने के साथ ही देश की आठवीं सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) बनने का तमगा हासिल कर लिया। कंपनी के शेयर अपने IPO प्राइस से 13% के प्रीमियम के साथ 840 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 69,625.50 करोड़ रुपये हो गया। इस लिस्टिंग के साथ HDB फाइनेंशियल भी अब देश की टॉप NBFC कंपनियों की लीग में शामिल हो गई।

फिलहाल बजाज फाइनेंस अभी भी देश की सबसे बड़ी NBFC कंपनी बनी हुई है। इसका मार्केट कैप करीब 5.81 लाख करोड़ रुपये है। वहीं जियो फाइनेंशियल सर्विसेज करीब 2.08 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। जबकि चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी करीब 1.37 लाख करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी NBFC है।

NBFC सेक्टर की बाकी बड़ी कंपनियों में श्रीराम फाइनेंस (1.33 लाख करोड़ रुपये), मुथूट फाइनेंस (1.06 लाख करोड़ रुपये), SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (90,481 करोड़ रुपये) और आदित्य बिड़ला कैपिटल (72,200 करोड़ रुपये) शामिल हैं।


hdb-financial020725

IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 25 जून से 27 जून के बीच बोली के खुला था और इसे निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। आखिरी दिन यह आईपीओ करीब 16.7 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ। रिटेल निवेशकों ने भी इस आईपीओ में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

HDB Financial Shares: लिस्टिंग के बाद क्या करें निवेशक?

ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल (Emkay Global) ने HDB फाइनेंशियल के शेयरों को 'Buy' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 900 रुपये तय किया है। यह इसके 740 रुपये के आईपीओ प्राइस से करीब 22 फीसदी और इसके 835 रुपये के लिस्टिंग प्राइस से करीब 8 फीसदी तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने कहा कि HDB फाइनेंशियल की छोटे टिकट साइज वाली लोन बुक, डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो, और लोन डिस्ट्रीब्यूशन की मजबूत क्षमता इसे लॉन्ग-टर्म दांव के लिहाज से आकर्षक बनाते हैं।

Emkay के मुताबिक, कंपनी के कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में इसके टॉप-20 खातों की संख्या महज 0.34 फीसदी है, जिसके चलते इसका कंसंट्रेशन रिस्क बेहद कम है। साथ ही कंपनी के ग्राहकों की कुल संख्या 1.9 करोड़ से अधिक है, जो इसके पैन इंडिया पहुंच और मजबूत नेटवर्क को दिखाती है।

यह भी पढ़ें- Stocks News: 60 रुपये तक गिर सकता है यह PSU स्टॉक, वैल्यूएशन महंगा! सिटी ने दी 'Sell' रेटिंग

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।