HDFC AMC Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 20% बढ़ा, रेवेन्यू में 15% का उछाल

HDFC AMC Q3 Results: एसेट मैनेजमेंट कंपनी अगस्त 2018 में BSE, NSE पर लिस्ट हुई थी। IPO 82.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था। दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान कंपनी के कुल कंसोलिडेटेड खर्च बढ़कर 220.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गए

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
14 जनवरी को HDFC AMC के शेयर में तेजी है।

HDFC AMC December Quarte Results: HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 769.42 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 641.36 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 15 प्रतिशत बढ़कर 1075.10 करोड़ रुपये रहा। दिसंबर 2024 तिमाही में रेवेन्यू 934.63 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान उसके कुल खर्च बढ़कर 220.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। एक साल पहले खर्च 187.87 करोड़ रुपये के थे। 27 नवंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 52.38 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। HDFC AMC अगस्त 2018 में BSE, NSE पर लिस्ट हुई थी। इसका 2,800.33 करोड़ रुपये का IPO 82.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

HDFC AMC के शेयर में तेजी


14 जनवरी को HDFC AMC के शेयर में तेजी है। दिन में शेयर BSE पर 4.5 प्रतिशत तक चढ़कर 2603 रुपये के हाई तक गया। वहीं 2486.65 रुपये का लो भी देखा। बाद में शेयर 2.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 2554.60 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। शेयर एक साल में 32 प्रतिशत चढ़ा है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 2,965 रुपये और एडजस्टेड लो 1,762.53 रुपये है।

मोतीलाल ओसवाल ने अक्टूबर में शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 6800 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया था। प्रभुदास लीलाधर ने 'बाय' रेटिंग के साथ 6175 रुपये का टारगेट दिया था। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 3,498.03 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच शुद्ध मुनाफा 2,461.05 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Groww Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 28% गिरा, रेवेन्यू 25% बढ़ा; शेयर लाल निशान में

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।