HDFC AMC Share Price: दोहरी मार, एचडीएफसी एएमसी धड़ाम, 3% टूट गया शेयर

HDFC AMC Share Price: एक तरफ घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली की आंधी में चौतरफा हाहाकार मचा है तो दूसरी तरफ एचडीएफसी एएमसी के शेयरों को एक और खास घटना ने तोड़ दिया। एक साइबर हमले ने एचडीएफसी एएमसी के शेयरों को तोड़ दिया। जानिए यह पूरा मामला क्या है और इसे लेकर कंपनी का क्या कहना है

अपडेटेड May 18, 2026 पर 11:25 AM
Story continues below Advertisement
पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में HDFC AMC का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 2.4% गिरकर ₹622.66 करोड़ पर आ गया।

HDFC AMC Share Price: दिग्गज एसेट मैनेजमेंट कंपनी एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) पर साइबर सिक्योरिटी से जुड़े एक मामले ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया। 16 मई को साइबर सिक्योरिटी से जुड़ा मामला सामने आने की आहट आज स्टॉक मार्केट मे भी दिखी और इसकी आंच में एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर झुलस गए। इसके बारे में कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी। अब शेयरों की बात करें तो आज मार्केट में हाहाकार के बीच साइबर सिक्योरिटी से जुड़े मामले ने एचडीएफसी एएमसी के शेयरों को तोड़ दिया और फिलहाल बीएसई पर यह 3.19% की गिरावट के साथ ₹2,617.00 पर है। इंट्रा-डे में फिसलकर यह 3.72% टूटकर ₹2,602.65 तक आ गया था।

क्या बताया HDFC AMC ने एक्सचेंज फाइलिंग में?

एचडीएफसी एएमसी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसे एक अंजान स्रोत से एक कॉल आया। इस कॉल में दावा किया गया था कि उसका कंपनी के कुछ आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर तक एक्सेस है। कंपनी को यह कॉल 16 मई 2026 को आई थी। इस कॉल में जब दावा किया गया कि उसका कंपनी के कुछ आईटी इंफ्रा तक एक्सेस है तो कंपनी ने इस मामले को संभालने के लिए तुरंत जरूरी प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिए और इस मामले में संभावित असर के कैलकुलेशन के लिए एक स्पेशलिस्ट फर्म को नियुक्त किया है। कंपनी ने यह साफ किया है कि अभी इसकी विस्तार से जांच चल रही है लेकिन अभी तक की जांच में जो बात सामने आई है, उससे साइबर सिक्योरिटी से जुड़े मामले से कंपनी के कारोबार पर किसी झटके के आसार नहीं दिख रहे हैं।


कैसी है एचडीएफसी एएमसी की सेहत?

पिछले महीने एचडीएफसी एएमसी ने कारोबारी नतीजे पेश किए थे जिसमें कमजोर सेहत सामने आई। पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में एचडीएफसी एएमसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 2.4% गिरकर ₹622.66 करोड़ पर आ गया। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 17% बढ़कर ₹1,051.51 करोड़ पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

एचडीएफसी एएमसी के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 16 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर यह ₹2,965.00 के भाव पर थे। यह इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 5 महीने में यह 25.60% टूटकर 30 मार्च 2026 को ₹2,206.05 के लेवल पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Vodafone Idea share price: घाटे से मुनाफे में आई कंपनी फिर भी 3.50% गिरा शेयर, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।