Vodafone Idea share price: वोडाफोन चौथी तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई है। करीब 52,000 करोड़ रुपए की एकमुश्त आय के दम पर कंपनी का प्रॉफिट भी करीब इतना ही रहा है। वहीं, मार्जिन फ्लैट रहे हैं। तिमाही आधार पर इसका एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर 186 रुपये से बढ़कर 190 रुपये रहा है। वहीं प्रोमोटर आदित्य बिरला ग्रुप फुल्ली कन्वर्टिवल वारंट्स के जरिये 4,730 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इन खबरों के बावजूद आज ये शेयर दबाव में दिख रहा है। फिलहाल 10.50 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 0.46 रुपए यानी 3.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 12.50 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था।
कंपनी के नतीजों पर एक नजर
Q4 में तिमाही आधार पर Vodafone Idea का मुनाफा 5,286 रुपए के घाटे के मुकाबले 51,970 रुपए के मुनाफे पर रहा है। वहीं, आय तिमाही आधार पर 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 11323 करोड़ रुपए के मुकाबले 11332 करोड़ रुपए पर रही है। तिमाही आधार पर EBITDA 1.5% की बढ़त के साथ 4817 करोड़ रुपए के मुकाबले 4889 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, EBITDA मार्जिन पिछली तिमाही के 42.54 फीसदी के मुकाबले 43.14 फीसदी पर रहा है।
Q4 में Exceptional Items के दम पर कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। Q4 में 51,976 Cr का Exceptional Items देखने को मिला है। Exceptional Items को छोड़कर देखें तो इसका घाटा 6,368 करोड़ रुपए से घटकर 5515 करोड़ रुपए पर रहा है। मार्च तक ग्रुप की नेटवर्थ निगेटिव 35,758 करोड़ रुपए पर रही।
कंपनी के बोर्ड ने आदित्य बिड़ला ग्रुप (प्रमोटर) की एक इकाई को तरजीही आधार पर 4,730 करोड़ रुपये (50 करोड़ डॉलर) के पूरी तरह से परिवर्तनीय वारंट जारी करने की मंजूरी दे दी है। इनमें प्रत्येक वारंट को एक पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयर में बदला जा सकता है।
वोडाफोन आइडिया पर UBS की राय
इस स्टॉक पर UBS ने Neutral कॉल देते हुए 12.40 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q4 में शुरुआती टर्नअराउंड के संकेत मिले है। रेवेन्यू सालाना आधार पर 2.9% फीसदी बढ़ा है। तिमाही आधार पर सब्सक्राइबर बेस फ्लैट रहा है। ARPU बढ़कर 190 रुपए पर आ गया है। कम लागत से तिमाही आधार पर EBITDA 1.5 फीसदी बढ़कर 4,890 करोड़ पर रही है। मार्जिन 60 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 43.1% पर रही है। मुनाफे को AGR रिवर्सल गेन से सहारा मिला है। एडजस्टेड नेट घाटा 5,510 करोड़ रुपए पर रहा है जो अनुमान से ज्यादा है। कंपनी ने 14,730 करोड़ रुपए का फंड जुटाने का एलान किया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।