Get App

HDFC Bank और Yes Bank के Q4 नतीजे एक ही दिन होंगे जारी, अगले सप्ताह इस तारीख को है बोर्ड मीटिंग

HDFC Bank का अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2 प्रतिशत बढ़कर 16,736 करोड़ रुपये रहा था। Yes Bank का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 164.5 प्रतिशत उछलकर 612.27 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 5:16 PM
HDFC Bank और Yes Bank के Q4 नतीजे एक ही दिन होंगे जारी, अगले सप्ताह इस तारीख को है बोर्ड मीटिंग
HDFC Bank ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 19.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank और Yes Bank के जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के नतीजे अगले सप्ताह एक ही दिन जारी होने वाले हैं। दोनों बैंकों के बोर्ड की मीटिंग 19 अप्रैल, 2025 को होगी, जिसमें मार्च 2025 तिमाही और वित्त वर्ष 2024-25 के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। HDFC Bank ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि बोर्ड की मीटिंग में शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025 के लिए डिविडेंड देने पर भी विचार किया जा सकता है। बैंक ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 19.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

बैंक का अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2 प्रतिशत बढ़कर 16,736 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले बैंक ने 16,373 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। स्टैंडअलोन बेसिस पर कुल इनकम दिसंबर 2024 तिमाही में बढ़कर 87,460 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर 2023 तिमाही में 81,720 करोड़ रुपये थी।

Q3 में 164 प्रतिशत बढ़ा था यस बैंक का मुनाफा

यस बैंक की बात करें तो अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में इसने जबर्दस्त मुनाफा कमाया था। स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 164.5 प्रतिशत उछलकर 612.27 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 231.46 करोड़ रुपये था। स्टैंडअलोन बेसिस पर इनकम दिसंबर 2024 तिमाही में 9341.15 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 8179.45 करोड़ रुपये थी। ऑपरेटिंग प्रॉफिट एक साल पहले के मुकाबले 24.9 प्रतिशत बढ़कर 1,079 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। दिसंबर 2023 तिमाही में यह 864.05 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें