प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank ने अपनी सहायक कंपनी HDB फाइनेंशियल सर्विसेज में बड़ी हिस्सेदारी बेचने के लिए जापान के जानेमाने मित्सुबिशी UFJ फाइनेंशियल ग्रुप (MUFG) के साथ बातचीत फिर से शुरू कर दी है। मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि HDFC Bank ने MUFG को HDB फाइनेंशियल सर्विसेज में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की है। एक सोर्स ने कहा कि बैंक के अधिकारी एक बार फिर MUFG के सीनियर मैनेजमेंट के संपर्क में हैं। बातचीत अभी भी शुरुआती दौर में है और यह कहना जल्दबाजी होगी कि सौदा होगा या नहीं।
