HDFC Bank के एमडी शशिधर जगदीशन ने कहा-एचडीएफसी के विलय के फैसले का अफसोस नहीं

एचडीएफसी बैंक ने अप्रैल 2022 में एचडीएफसी के विलय का ऐलान किया था। विलय की यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इससे एचडीएफसी बैंक एक बड़े फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टीट्यूशन के रूप में उभरा है। इसका एसेट बेस 18 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है

अपडेटेड Aug 10, 2024 पर 5:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC Bank के शेयर 9 अगस्त को 0.44 फीसदी उछाल के साथ 1,650 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल बैंक के शेयर का रिटर्न निगेटिव रहा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ शशिधर जगदीशन ने कहा है कि उन्हें एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय के फैसले का कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने बैंक की अनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में यह बात कही। एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने भी विलय के बारे में अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विलय से न सिर्फ बैंक के लिए भविष्य में ग्रोथ का रास्ता बना है बल्कि यह एक बड़ा फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टीट्यूशन बना है।

    विलय के बाद बढ़ी है एचडीएफसी बैंक की क्षमता

    चक्रवर्ती ने कहा कि HDFC का इंटिग्रेशन सफल रहने से एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की कैपेसिटी काफी बढ़ी है। इससे यह ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दे रहा है और नए ग्राहकों को अट्रैक्ट कर रहा है। उन्होंने इनफ्लेशन को काबू में करने के लिए मॉनेटरी पॉलिसी के स्तर पर उठाए गए कदमों से पड़ने वाले असर के बारे में भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने आश्वस्त किया कि इसके पड़ने वाले आर्थिक असर को लेकर एचडीएफसी बैंक सावधानी बरत रहा है।


    2022 में हुआ था एचडीएफसी के विलय का फैसला

    एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय का ऐलान 4 अप्रैल, 2022 को हुआ था। इसे इंडिया में कंपनियों के इतिहास में सबसे बड़ा ट्रांजेक्शन माना गया था। 40 अरब डॉलर की यह डील पूरी तरह से शेयरों की अदलाबदली से हुई थी। इस डील के जरिए एचडीएफसी बैंक ने अपनी पेरेंट कंपनी का अधिग्रहण किया था। विलय के बाद एचडीएफसी बैंक का कंबाइंड एसेट 18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। विलय से पहले एचडीएफसी इंडिया की सबसे बड़ी होम लोन कंपनी थी।

    यह भी पढ़ें: बॉम्बे हाईकोर्ट ने SEBI को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एग्जेम्प्शन लेटर की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा

    एचडीएफसी बैंक के शेयरों का कमजोर प्रदर्शन

    HDFC Bank के शेयर 9 अगस्त को 0.44 फीसदी उछाल के साथ 1,650 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल बैंक के शेयर का रिटर्न निगेटिव रहा है। बीते एक साल में इसने सिर्फ 0.86 फीसदी रिटर्न दिया है। इसके मुकाबले, इस साल सेंसेक्स ने 10.29 फीसदी रिटर्न दिया है। बीते एक साल में सेंसेक्स का रिटर्न 21.34 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।