आज बाजार में तेजी नजर आ रही है। रिलायंस, L&T के दम पर बाजार में शानदार मोमेंटम नजर आ रही है। निफ्टी 130 अंक चढ़कर 19800 के पार निकल गया है। हालांकि hdfc bank, icici bank की सुस्ती के कारण निफ्टी बैंक की चाल ठंडी नजर आ रही है। लेकिन मिडकैप, BSE Small Cap ने तेजी तड़का लगाते हुए नया शिखर छुआ। इस बीच आज sharadmishra.com के शरद मिश्रा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19800, 19900 और 20000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19800, 19700 और 19600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45900, 46000 और 46200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45900, 45800 और 45700 के स्तर पर नजर आये।
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय
शरद मिश्रा ने आज दोनों ही बेंचमार्क पर बुलिश नजरिया अपनाया है। निफ्टी पर कॉल ऑप्शन बताते हुए मिश्रा ने कहा कि इसकी अगस्त की 19800 के स्ट्राइक वाली कॉल 151 पर खरीदें। इसमें 120 पर स्टॉपलॉस लगाएं। इस कॉल ऑप्शन में 185 से 230 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं।
बैंक निफ्टी पर मिश्रा ने कहा कि इसकी अगस्त की 46000 के स्ट्राइक वाली कॉल 360 पर खरीदें। इसमें 310 पर स्टॉपलॉस लगाएं। इस कॉल ऑप्शन में 380 से 410 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं।
sharadmishra.com के शरद मिश्रा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
L&T Future : खरीदें - 2663 रुपये, टारगेट - 2770 रुपये, स्टॉपलॉस - 2563 रुपये
Reliance Industries Future : खरीदें - 2542 रुपये, टारगेट - 2579 रुपये, स्टॉपलॉस - 2530 रुपये
Reliance Industries- 2660 के स्ट्राइक की कॉल, खरीदें- 66 रुपये, टारगेट- 75 रुपये, स्टॉपलॉस- 50 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः HDFC Bank
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए sharadmishra.com के शरद मिश्रा ने कहा कि उन्होंने HDFC Bank पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि HDFC Bank की अगस्त की एक्सपायरी वाली 1700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शरद मिश्रा ने कहा कि इसमें 41 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 43/48 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 33 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)