Get App

HDFC Bank Share: नया CEO मिलने से ब्रोकरेज बुलिश, Nomura ने ₹950 का टारगेट दिया

HDFC Bank Share: HDFC बैंक को नया CEO मिल गया है। RBI ने अनूप बागची की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसके बाद Nomura ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹950 का टारगेट दिया है। अब डिपॉजिट ग्रोथ, लोन ग्रोथ और मार्जिन पर नजर रहेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 3:45 PM
HDFC Bank Share: नया CEO मिलने से ब्रोकरेज बुलिश, Nomura ने ₹950 का टारगेट दिया
जापानी ब्रोकरेज फर्म Nomura ने HDFC Bank पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है।

HDFC Bank Share: कई महीनों से HDFC Bank को लेकर निवेशकों के मन में सवाल था कि अगला MD और CEO कौन होगा? अब इसका जवाब मिल गया है। RBI ने अनूप बागची को नया MD और CEO बनाने की मंजूरी दे दी है।

बागची 27 अक्टूबर 2026 से जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। वह शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे। जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। बागची को 2 अक्टूबर से बैंक का एडिशनल डायरेक्टर भी बनाया गया है। हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

Nomura ने क्या कहा?

जापानी ब्रोकरेज फर्म Nomura ने HDFC Bank पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट ₹950 रखा है। मौजूदा स्तर से इसमें करीब 32% तेजी की गुंजाइश बताई गई है। Nomura के मुताबिक, CEO की नियुक्ति से बैंक के नेतृत्व को लेकर लंबे समय से बनी स्थिति साफ हो गई है। अब फोकस बैंक के प्रदर्शन पर रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें