ONGC vs Oil India: किस सरकारी कंपनी को महंगे तेल का ज्यादा फायदा मिलेगा? Kotak ने बताया अपना पसंदीदा स्टॉक

ONGC vs Oil India: महंगे क्रूड के बीच ONGC और Oil India में किस कंपनी को ज्यादा फायदा मिल सकता है? Kotak ने एक स्टॉक में 54% तेजी की उम्मीद जताई है। जबकि दूसरे को बेचने की सलाह दी है। जानिए वजह।

अपडेटेड Oct 02, 2026 पर 2:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kotak के मुताबिक ONGC की प्रोडक्शन ग्रोथ ज्यादा बेहतर दिख रही है।

ONGC vs Oil India: दुनिया के सबसे व्यस्त ऑयल रूट्स में शामिल होर्मुज स्ट्रेट में पिछले सात महीनों से तनाव बना हुआ है। इससे क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ा है। ऐसे माहौल में Kotak Institutional Equities ने दो सरकारी तेल कंपनियों- ONGC और Oil India को लेकर अलग-अलग राय दी है।

ब्रोकरेज ने ONGC पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। इसका फेयर वैल्यू ₹355 प्रति शेयर है। मौजूदा स्तर से इसमें करीब 54% तेजी की गुंजाइश बताई गई है। वहीं, Oil India पर ‘Sell’ रेटिंग कायम है। इसका फेयर वैल्यू ₹360 है, जो मौजूदा स्तर से करीब 23% नीचे है।

शेयर रेटिंग फेयर वैल्यू अनुमानित बदलाव
ONGC Buy ₹355 54%
Oil India Sell ₹360 -23%

ONGC क्यों पसंद?


Kotak के मुताबिक ONGC की प्रोडक्शन ग्रोथ ज्यादा बेहतर दिख रही है। कंपनी की वेस्टर्न ऑफशोर में BP के साथ पार्टनरशिप अहम है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि इस टेक्निकल सर्विस पार्टनरशिप से अगले दशक में ONGC का प्रोडक्शन ज्यादातर स्थिर रह सकता है।

इसी वजह से Kotak ने ONGC को अपना पसंदीदा अपस्ट्रीम स्टॉक बताया है। FY27 के लिए ब्रोकरेज ने ONGC की अर्निंग्स का अनुमान करीब 7% बढ़ाया है।

Oil India में क्या चिंता?

Kotak के मुताबिक Oil India की प्रोडक्शन विजिबिलिटी ONGC जितनी मजबूत नहीं है। कंपनी का रिजर्व बेस भी सीमित है।

ब्रोकरेज का अनुमान है कि शुरुआती बढ़ोतरी के बाद Oil India के ऑयल प्रोडक्शन पर दबाव आ सकता है। हालांकि, गैस प्रोडक्शन का आउटलुक बेहतर बताया गया है।

क्रूड का अनुमान बढ़ाया

Kotak ने FY27 के लिए क्रूड ऑयल का अनुमान 85 डॉलर से बढ़ाकर 90 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है। हालांकि, FY28 और लंबी अवधि के लिए 75 डॉलर प्रति बैरल का अनुमान बरकरार रखा है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, होर्मुज में लंबे समय से जारी तनाव के बावजूद सितंबर 2026 में इस रूट से करीब 1.3 करोड़ बैरल प्रतिदिन क्रूड का फ्लो रहा। पॉलिसी रिफॉर्म्स से भी अपस्ट्रीम कंपनियों को ऊंची क्रूड कीमतों का ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है।

Stock to Invest: इस शेयर में आ सकती है तूफानी तेजी, इस साल 68% चढ़ा है यह स्टॉक

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।