प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank के शेयरों में 19 जून को दिन में 3 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर भाव 776.30 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 780 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल आज बैंक के शेयर ने एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया। बैंक वित्त वर्ष 2026 के लिए 13 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड दे रहा है। रिकॉर्ड डेट 19 जून तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। ध्यान रहे कि आज, शुक्रवार को शेयर खरीदने वालों को इस डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा।
