Get App

HDFC Bank के शेयर में 33% उछाल का दम! Q3 नतीजों के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज पॉजिटिव; 48 में से 46 एनालिस्ट से 'बाय' रेटिंग

HDFC Bank Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही में प्रोविजन उम्मीद से कम रहे। मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2026 के अंत तक लगभग 95% का लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो हासिल करने का भरोसा एक बार फिर जताया है। वित्त वर्ष 2027 में सिस्टम क्रेडिट ग्रोथ 12-13 प्रतिशत रहने का अनुमान है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 4:22 PM
HDFC Bank के शेयर में 33% उछाल का दम! Q3 नतीजों के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज पॉजिटिव; 48 में से 46 एनालिस्ट से 'बाय' रेटिंग
HDFC Bank का दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 18653.75 करोड़ रुपये रहा।

प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank का शेयर आगे चलकर 33 प्रतिशत तक का उछाल देख सकता है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज शेयर पर पॉजिटिव बने हुए हैं। शेयर को 48 एनालिस्ट कवर करते हैं। इनमें से 46 ने यानि कि लगभग 96 प्रतिशत ब्रोकरेज ने 'बाय' रेटिंग दी हुई है। बाकी 2 ने 'होल्ड' की सलाह दी है।

HDFC Bank का दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 18653.75 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 16735.50 करोड़ रुपये से 11.4 प्रतिशत ज्यादा है। शुद्ध ब्याज आय (NII) एक साल पहले से 6.3 प्रतिशत बढ़कर 32615 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 30653 करोड़ रुपये थी। नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.51 प्रतिशत रहा।

दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो 1.24 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 1.42 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी सालाना आधार पर कम होकर 0.42 प्रतिशत रहा। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 0.46 प्रतिशत था।

प्रमुख ब्रोकरेजेज की HDFC Bank के लिए रेटिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें