RBL Bank Share Price: Q3 में मुनाफा 6.5 गुना बढ़ा, फिर भी शेयर 7% लुढ़का; क्यों है बिकवाली

RBL Bank Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1657 करोड़ रुपये हो गई। ग्रॉस NPA रेशियो 1.88 प्रतिशत दर्ज किया गया। बैंक का मार्केट कैप गिरकर 18600 करोड़ रुपये पर आ गया है

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 4:23 PM
Story continues below Advertisement
RBL Bank के स्टॉक को कवर करने वाले 22 एनालिस्ट्स में से 13 ने "बाय" रेटिंग दी है।

प्राइवेट सेक्टर के RBL Bank के शेयरों में 19 जनवरी को दिन में 8.5 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर भाव 297.40 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 7 प्रतिशत गिरावट के साथ 302.30 रुपये पर बंद हुआ। बैंक ने 17 जनवरी को अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। शुद्ध मुनाफे में बंपर उछाल के बावजूद शेयर गिरा है। तिमाही के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 555.4 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा 213.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले मुनाफा 32.63 करोड़ रुपये था।

कुल स्टैंडअलोन इनकम 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4717 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 4609.66 करोड़ रुपये थी। दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1657 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 1585 करोड़ रुपये थी।

ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो 1.88 प्रतिशत दर्ज किया गया। एक साल पहले यह 2.92 प्रतिशत और एक तिमाही पहले 2.32 प्रतिशत था। नेट NPA 0.55 रहा, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 0.53 प्रतिशत और सितंबर 2025 तिमाही में 0.57 प्रतिशत था।


फिर किन वजहों से टूटा RBL Bank शेयर

क्रेडिट कॉस्ट: सबसे जरूरी फैक्टर क्रेडिट कॉस्ट में तेज बढ़ोतरी है। यह दिसंबर 2025 तिमाही में पिछली तिमाही के मुकाबले 40 बेसिस पॉइंट बढ़कर लगभग 2.5% हो गई। क्रेडिट कॉस्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो में ज्यादा राइट-ऑफ के कारण बढ़ी।

प्रोविजंस में बढ़ोतरी: RBL Bank का नेट प्रॉफिट उम्मीदों से कम रहा। बैंक की प्रॉफिटेबिलिटी बढ़े हुए प्रोविजंस के कारण प्रभावित हुई। प्रोविजन सितंबर 2025 तिमाही के ₹500 करोड़ से 28% बढ़कर​ दिसंबर 2025 तिमाही में ₹639 करोड़ के हो गए। नए लेबर कानूनों के कारण ₹32 करोड़ का एक बारगी खर्च भी हुआ।

मैनेजमेंट की चेतावनी: RBL Bank के मैनेजमेंट ने कहा है कि मैक्रो पोर्टफोलियो के कारण क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो में कुछ चुनौतियां आ रही हैं। अगली दो तिमाहियों में स्लिपेज के मामले में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल सकता है।

ICICI Bank के शेयर Q3 रिजल्ट के बाद धड़ाम, पांच ब्रोकरेज फर्मों से जाने आगे की निवेश स्ट्रैटेजी

शेयर को लेकर एनालिस्ट्स की राय

ब्रोकरेज CLSA ने RBL Bank के शेयर पर अपनी "होल्ड" रेटिंग बरकरार रखी है। प्राइस टारगेट ₹310 प्रति शेयर दिया है। स्टॉक को कवर करने वाले 22 एनालिस्ट्स में से 13 ने "बाय" रेटिंग दी है। 6 ने "होल्ड" और 3 ने "सेल" रेटिंग दी है। बैंक का मार्केट कैप गिरकर 18600 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर 6 महीनों में 15 प्रतिशत मजबूत हुआ है। वहीं एक साल में 95 प्रतिशत चढ़ा है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।