FY27 में HDFC Bank करेगा वापसी, CLSA को उम्मीद; 28% चढ़ सकता है शेयर

HDFC Bank Share Price: CLSA का मानना ​​है कि बैंक को लेकर ज्यादातर चिंताएं या तो गलतफहमी वाली हैं या अस्थायी हैं। दिसंबर 2025 तिमाही मेंलोन बुक में 12% की ग्रोथ दर्ज की गई। बैंक 17 जनवरी को अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी करने वाला है

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank के शेयर 13 जनवरी को हरे निशान में है।

ब्रोकरेज फर्म CLSA को HDFC Bank के शेयर में आगे 28 प्रतिशत तक उछाल की गुंजाइश दिख रही है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है। प्राइस टारगेट ₹1200 प्रति शेयर दिया है। यह क्लोजिंग से 28% ज्यादा है। CLSA का मानना है कि बैंक का शेयर वित्त वर्ष 2027 में 'बाउंस-बैक' करेगा। शेयर 13 जनवरी को फ्लैट लेवल पर है। BSE पर कीमत दिन में 1.2 प्रतिशत तक चढ़कर 947.95 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 937.25 रुपये पर बंद हुआ।

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में HDFC Bank ने अपनी लोन बुक में 12% की ग्रोथ दर्ज की। डिपॉजिट 11.5% की दर से बढ़े। तिमाही के दौरान, LDR यानि कि लोन टू डिपॉजिट रेशियो 50 बेसिस पॉइंट बढ़कर लगभग 99% हो गया, जो मैनेजमेंट के गाइडेंस से ज्यादा है। मैनेजमेंट का लक्ष्य इसे कम से कम समय में 90% से नीचे लाना था।

CLSA के अनुसार, निवेशकों से मिला फीडबैक मोटे तौर पर एक जैसा ही है। डिपॉजिट ग्रोथ धीमी हुई है। HDFC के मर्जर के बाद से डिपॉजिट के साथ होलसेल बॉन्ड की रीफाइनेंसिंग के बावजूद मार्जिन में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। CLSA का मानना ​​है कि HDFC Bank को लेकर ज्यादातर चिंताएं या तो गलतफहमी वाली हैं या अस्थायी हैं। उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 बैंक के लिए 'बाउंस-बैक' वाला साल होगा।


HDFC Bank स्टॉक में निवेश का है सही समय

हाल की गिरावट के बाद, HDFC Bank का शेयर अब ICICI बैंक की तुलना में 10-12% प्राइस-टू-बुक डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। CLSA का कहना है कि निवेशकों के लिए शोर को नजरअंदाज करके इस स्टॉक में निवेश करने का यह सही समय है। बैंक का मार्केट कैप 14.41 लाख करोड़ रुपये है। शेयर एक साल में 15 प्रतिशत मजबूत हुआ है। 2 सप्ताह में कीमत 5 प्रतिशत लुढ़की है।

HDFC Bank शनिवार, 17 जनवरी को अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी करने वाला है। सितंबर 2025 तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 76,690.70 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 18,641.28 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू 3,00,517 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 67,347.36 करोड़ रुपये रहा।

TCS के शेयर में 50% तक चढ़ने का दम, Q3 नतीजों के बाद मैक्वेरी को उम्मीद; दो-तिहाई से ज्यादा एनालिस्ट अभी भी बुलिश

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।