HDFC Bank Share: प्रावइेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के शेयरों ने बीते कुछ दिनों में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में आज 5 दिसंबर को 0.20 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1863.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 1879 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 14.24 लाख करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी ओर, ब्रोकरेज फर्म भी HDFC Bank के शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे हैं।
