HDFC Bank Share Block Deal: एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज 30 अगस्त को कई ब्लॉक डील देखने को मिले। इस डील में बैंक के कुल करीब 4.69 करोड़ शेयरों को खरीदा-बेचा गया। इन शेयरों की कुल वैल्यू करीब 6,997 करोड़ रुपये है। मनीकंट्रोल इस डील में शामिल सभी पक्षों की तुरंत पहचान नहीं कर सका। संयोग से आज से MSCI इंडेक्स में रीबैलेंसिंग भी लागू हो रहा है, जिसके चलते HDFC बैंक का इस इंडेक्स में वेटेज बढ़ने वाला है। HDFC, भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है।
