HDFC Bank के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी, क्या इस दिग्गज बैंक के अच्छे दिन लौटने वाले हैं?

एचडीएफसी बैंक के शेयर पर बीते कुछ सालों से काफी दबाव दिखा है। इस साल यह शेयर 25 फीसदी से ज्यादा गिरा है। इस दौरान निफ्टी में 10.5 फीसदी की गिरावट आई है। एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 11.4 लाख करोड़ रुपये है

अपडेटेड Sep 22, 2026 पर 11:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने पिछले हफ्ते एचडीएफसी बैंक के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एचडीएफसी बैंक के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी दिखी। एक समय शेयर एक फीसदी से ज्यादा चढ़ गया था। 11 बजे शेयर 0.70 फीसदी चढ़कर 744.65 रुपये पर चल रहा था। बीते एक हफ्ते में यह शेयर करीब 4 फीसदी चढ़ चुका है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, बैंक ने नए एमडी और सीईओ की तलाश तेज कर दी है। खबर है कि आरबीआई इस पद पर अनूप बागची की संभावित नियुक्त के बारे में फीडबैक ले रहा है। बागची अभी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ हैं। उन्हें इस पद के दावेदारों में सबसे आगे बताया जा रहा है।

    इस साल 25 फीसदी से ज्यादा गिरा है शेयर 

    एचडीएफसी बैंक के शेयर पर बीते कुछ सालों से काफी दबाव दिखा है। इस साल यह शेयर 25 फीसदी से ज्यादा गिरा है। इस दौरान निफ्टी में 10.5 फीसदी की गिरावट आई है। एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 11.4 लाख करोड़ रुपये है। एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के मर्जर का ऐलान 2022 में हुआ था। 2023 में विलय की प्रक्रिया पूरी हो गई। एचडीएफसी देश की सबसे बड़ी होम लोन कंपनी थी।


    26 अक्टूबर से पहले नए एमडी एवं सीईओ की नियुक्ति जरूरी

    बागची 2023 से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के सीईओ हैं। वह आईसीआईसीआई प्रू में आने से पहले ICICI Bank में 2017 से एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर थे। उन पर होलसेल बैंकिंग, ट्रांजेक्शन बैंकिंग, मार्केट्स और प्रॉपरायटरी ट्रेडिंग की जिम्मेदारी थी। एचडीएफसी बैंक के मौजूदा एमडी एवं सीईओ शशिधर जगदीशन 26 अक्तूबर को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले बैंक को नए सीईओ और एमडी की नियुक्ति करनी होगी।

    नोमुरा ने दी है एचडीएफसी बैंक के शेयर को खरीदने की सलाह

    विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने पिछले हफ्ते HDFC Bank के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसने शेयर के लिए 950 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने शेयर की रीरेटिंग की भी उम्मीद जताई है। नए सीईओ और एमडी की नियुक्ति के बाद लीडरशिप को लेकर अनिश्चितता खत्म हो जाएगी। अगर किसी बाहरी व्यक्ति को बैंक का बॉस नियुक्त किया जाता है तो मीडियम टर्म में बैंक की ग्रोथ की स्ट्रेटेजी में बदलाव दिख सकता है।

    यह भी पढ़ें: Spinny IPO: सचिन तेंदुलकर ने पांच साल पहले किया था निवेश, अब स्पिनी ला रही ₹3000 करोड़ का आईपीओ

    22 सितंबर को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर दबाव

    22 सितंबर को शेयर बाजारों पर दबाव दिखा। सुबह में बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूत खुले। लेकिन, मुनाफावसूली की वजह से दबाव में आ गए। 11:24 बजे निफ्टी 0.7 फीसदी यानी 14 अंक की कमजोरी के साथ 23,400 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.10 फीसदी गिरकर 74,787 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी पर भी दबाव देखने को मिला।

    डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।