Get App

IPO में नहीं दिखा पाई थी कमाल, अब 46% तक भाग सकता है इस कंपनी का शेयर, HDFC सिक्योरिटीज ने दी खरीदारी की सलाह

AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज (AGS Transact Technologies) साल 2022 में आने वाला पहला इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) था, लेकिन इसकी लिस्टिंग ने निवेशकों को निराश किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2022 पर 10:04 PM
IPO में नहीं दिखा पाई थी कमाल, अब 46% तक भाग सकता है इस कंपनी का शेयर, HDFC सिक्योरिटीज ने दी खरीदारी की सलाह
HDFC सिक्योरिटीज ने AGS ट्रांजैक्ट के शेयरों के लिए 123 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है

AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज (AGS Transact Technologies) साल 2022 में आने वाला पहला इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) था। हालांकि इसकी लिस्टिंग ने निवेशकों को निराश किया था। AGS ट्रांजैक्ट के शेयर 31 जनवरी 2022 को स्टॉक एक्सचेंजों पर पहले ही दिन करीब 8 फीसदी गिरकर बंद हुए थे। तब से इसके शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) का मानना है इस स्टॉक में यहां से अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है और उसने इसे बाय (BUY) रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है।

HDFC सिक्योरिटीज ने AGS ट्रांजैक्ट के शेयरों के लिए 123 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि अगले एक साल में AGS ट्रांजैक्ट के शेयर इस भाव पर पहुंच सकते हैं। इस बीच AGS ट्रांजैक्ट के शेयर आज एनएसई पर 83.65 रुपये की कीमत पर बंद हुए। इसका मतलब है कि HDFC सिक्योरिटीज को AGS ट्रांजैक्ट के शेयर में इस स्तर से करीब 46 फीसदी की तेजी आने का अनुमान है।

HDFC सिक्योरिटीज ने कहा, "AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज देश की दूसरी सबसे बड़ी ATM आउटसोर्सिंग और कैश मैनेजमेंट कंपनी है, जिसमें पास इस फील्ड में क्रमश: 15 और 30 फीसदी मार्केट शेयर है। कोरोना महामारी के दौरान एटीएम ट्रांजैक्शन में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि इसके बावजूद कंपनी भारतीय बैंकों के साथ अपने मजबूक रिश्ते के चलते इसके असर से उबरने में सफल रही है। साथ ही रेगुलेटर की तरफ से इंटरचेंज फीस में 14 फीसदी की बढ़ोतरी से भी इसे समर्थन मिला।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें