पिछले 5 दिनों से निफ्टी नया हाई लगाने की कोशिश कर रहा है। इन पांच दिनों में चौथी बार निफ्टी शिखर के बेहद करीब पहुंचकर फिसल गया। वहीं बैंक निफ्टी HDFC BANK और ICICI बैंक के दम पर आउटपरफॉर्म कर रहा है। लेकिन मिडकैप शेयरों में आज तगड़ी मुनाफवसूली देखने को मिली। उधर चार दिनों की उछाल के बाद सरकारी बैंकों के स्टॉक्स में तेज बिकवाली नजर आई। निफ्टी PSU BANK इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट फिसल गया। PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक में 2 से 4 परसेंट तक की गिरावट देखने को मिली। दूसरी तरफ डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने दो स्टॉक्स में दांव लगाया है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से एचडीएफसी लिमिटेड और बलरामपुर चीनी के शेयरों में खरीदारी करने की राय दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज इस दिग्गज शेयर में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एचडीएफसी लिमिडेट में खरीदारी करने की राय देते हुए कहा कि FIIs की तरफ से शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स का मानना है कि ये शेयर 50-75 रुपये तक चल सकता है। डीलर्स की इस शेयर में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है।
यतिन मोता ने आज के लिए डीलर्स के पसंदीदा शेयर के रूप में बलराम चीनी का स्टॉक बताया। उन्होंने कहा कि इस शुगर स्टॉक में डीलर्स ने खरीदारी कराई है। शेयर में डीलर्स की BTST की रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 415-420 रुपये का स्तर संभव है। आज HNIs की तरफ से शुगर शेयरों में खरीदारी हुई है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)