HDFC shares Price: Q2 में कंपनी का मुनाफा 18% बढ़ा, ब्रोकरेज हाउस भी हुए मुरीद

ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए का कहना है कि कंपनी अब अपने अंडरपरफॉर्मेंस के दौर के समाप्ति के करीब पहुंच गई है

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 12:20 PM
Story continues below Advertisement
निर्मल बंग ने एचडीएफसी पर जारी अपने नोट मे कहा है कि दूसरी तिमाही में कंपनी की एयूएम उम्मीद के मुताबिक रही। लेकिन ऑपरेटिंग फ्रंट पर कुछ कमजोरी देखने को मिली क्योंकि मार्जिन फ्लैट थी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Housing Development Finance Corporation (HDFC) के शेयर आगे फोकस में रहेंगे। गौरतलब है कि कल कंपनी ने अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। नतीजों के मुताबिक कंपनी का मुनाफा 17.8 फीसदी की बढ़त के साथ 4454 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,780.5 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 4,009.3 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    सितंबर तिमाही में एचडीएफसी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) साल दर साल आधार पर 12.9 फीसदी बढ़कर 4,639 करोड़ रुपये रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 4,108.5 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की ब्याज से होने वाली कमाई 4,582.6 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    दूसरी तिमाही में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (HDFC) की आय सालाना आधार पर 24.2 फीसदी से बढ़कर 15,027 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष की इसी अवधि में 12,216 करोड़ रुपये पर रही थी।


    दूसरी तिमाही में कंपनी का ग्रॉस एनपीए तिमाही-दर -तिमाही आधार पर 1.78 फीसदी से घटकर 1.59 फीसदी पर रहा है जबकि दूसरी तिमाही में कंपनी की Spreads तिमाही -दर-तिमाही आधार पर 2.25 फीसदी से बढ़कर 2.28 फीसदी पर आ गया है।

    दूसरी तिमाही में एचडीएफसी के लोन बुक में सालाना आधार पर एसेट अंडर मैनेजमेंट बेसिस पर 16 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इसी तरह कंपनी की इंडिविजुअल लोन बुक सालाना आधार पर 20 फीसदी की तेजी के साथ 5.89 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। यह कंपनी के 8 साल के इतिहास में इंडिविजुअल लोन बुक में हुई सबसे तेज ग्रोथ है।

    आइए देखते है नतीजों के बाद इस स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेजेज की राय

    Nomura

    जापानी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने इस स्टॉक में Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 2850 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि एचडीएफसी के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। कंपनी के एसेट क्वालिटी में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के बावजूद कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी है। नोमुरा का मानना है कि आगे कंपनी के NIM और एसेट क्वालिटी में और सुधार देखने को मिलेगा।

    Hot Stocks: अगले 2-3 हफ्ते में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, नहीं होंगे निराश

    CLSA

    ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए का कहना है कि कंपनी अब अपने अंडरपरफॉर्मेंस के दौर के समाप्ति के करीब पहुंच गई है। दूसरी तिमाही में कंपनी की लोन ग्रोथ और इंडिविजुअल बुक में सालाना आधार पर 19 फीसदी की मजबूत बढत देखने को मिली है। हालांकि NIM सपाट रही है और डिपॉजिट में तिमाही आधार पर गिरावट देखने को मिली है। इसी तरह कोर PPoP काफी हद तक उम्मीद के मुताबिक रही है लेकिन एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। आगे कंपनी की ग्रोथ की अच्छी संभावना दिख रही है।

    Sharekhan

    घरेलू ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग देते हुए 3025 रुपये के टारगेट को बनाए रखा है। शेयरखान का कहना है कि हाउसिंग की डिमांड काफी मजबूत है। इसमें युवा आबादी कम उम्र में अपना घर खरीदने पर फोकस कर रही है। जिससे एचडीएफसी को फायद होगा। कंपनी के मैनेजमेंट को भी आगे एसेट क्वालिटी में सुधार की उम्मीद है। कंपनी की कलेक्शन क्षमता में सुधार को देखते हुए कंपनी की संभावना अच्छी नजर आ रही है।

    Motilal Oswal

    मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही छमाही में कंपनी के मार्जिन में सुधार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आगे एसेट क्वालिटी में भी सुधार आता दिखेगा। मोतीलाल ओसवाल ने एचडीएफसी को 'buy'रेटिंग देते हुए इसके लिए 2,900 रुपये का लक्ष्य दिया है ।

    Nirmal Bang

    निर्मल बंग ने एचडीएफसी पर जारी अपने नोट मे कहा है कि दूसरी तिमाही में कंपनी की एयूएम उम्मीद के मुताबिक रही। लेकिन ऑपरेटिंग फ्रंट पर कुछ कमजोरी देखने को मिली क्योंकि मार्जिन फ्लैट थी। ब्याज आय में सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त देखने को मिली जो उम्मीद के मुताबिक रही। कंपनी के मैनेजमेंट को इस बात का पूरा विश्वास है कि आगे कंपनी की क्रेडिट कॉस्ट प्री-कोविड लेवल पर पहुंचती नजर आएगी। निर्मल बंग एचडीएफसी के एचडीएफसी बैंक के साथ विलय को लेकर पॉजिटिव है। ब्रोकरेज हाउस का मनाना है कि इस विलय से फायदा होगा। निर्मल बंग ने एचडीएफसी को 'buy'रेटिंग देते हुए इसके लिए 3,225 रुपये का लक्ष्य दिया है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।