Hot Stocks: अगले 2-3 हफ्ते में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, नहीं होंगे निराश

Hot Stocks: बाजार का ओवर ऑल स्ट्रक्चर और ट्रेंड इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि आगे निफ्टी हमें 18178 और 18350 की तरफ जाता नजर आ सकता है। वहीं अगर निफ्टी 17838 के नीचे फिसलता है तो और गिरावट बढ़ सकती है

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 3:45 PM
Story continues below Advertisement
अब निफ्टी के लिए 18178 (पिछले दिन का हाई) पर पहला रजिस्टेंस है। उसके बाद 18350 (जनवरी 2021 का हाई ) दूसरा रजिस्टेंस है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    VIDNYAN SAWANT, GEPL Capital

    Hot Stocks:वीकली चार्ट पर निफ्टी पिछले 6 हफ्तों से हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन बना रहा है। डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी लगातार छठें दिन पिछले दिन के क्लोजिंग के ऊपर बंद हुआ है। यह बाजार में निचले स्तर से आ रही खरीदारी का संकेत है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) भी डेली टाइम फ्रेम पर हायर हाई और हायर लो बनाते हुए तेजी दिखा रहा है। यह भी बाजार में तेजी कायम रहने का संकेत है। अब निफ्टी के लिए 18178 (पिछले दिन का हाई) पर पहला रजिस्टेंस है। उसके बाद 18350 (जनवरी 2021 का हाई ) दूसरा रजिस्टेंस है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 18,000 पर पहला और 17,838 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है।

    बाजार का ओवर ऑल स्ट्रक्चर और ट्रेंड इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि आगे निफ्टी हमें 18178 और 18350 की तरफ जाता नजर आ सकता है। वहीं अगर निफ्टी 17838 के नीचे फिसलता है तो और गिरावट बढ़ सकती है।


    आज के 3 Buy कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

    ABB India: Buy | LTP: Rs 3,225 | इस स्टॉक में 2,960 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3,850 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की राय होगी। स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 19 फीसदी का अपसाइट मुमकिन है।

    Syngene International: Buy | LTP: Rs 639.15 | इस स्टॉक में 570 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 820 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की राय होगी। स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 28 फीसदी का अपसाइट मुमकिन है।

    Craftsman Automation: Buy | LTP: Rs 3,140.35 | इस स्टॉक में 2,700 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3,800 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की राय होगी। स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 21 फीसदी का अपसाइट मुमकिन है।

    आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर हीरो मोटोकॉर्प, M&M फाइनेंस, L&T, एक्सिस बैंक के स्टॉक्स

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।