Healthcare stocks: हेल्थकेयर सेक्टर में आगे बड़ी तेजी की उम्मीद, ब्रोकरेज ने भी कहा खरीद लो

Healthcare share: अगले 3 साल में इस सेक्टर में सालाना 13 फीसदी की ग्रोथ संभव है। हेल्थकेयर में सालाना डिमांड 6,000 करोड़ रुपए है। आगे कैंसर और कार्डियक सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्रोथ संभव है। हेल्थ टूरिज्म से हेल्थकेयर को सपोर्ट संभव है

अपडेटेड Dec 12, 2024 पर 3:40 PM
Story continues below Advertisement
MOSL ने मैक्स हेल्थकेयर का लक्ष्य 1380 रुपए देते हुए इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि ब्राउनफील्ड विस्तार से मैक्स हेल्थकेयर के ग्रोथ को बूस्ट संभव है

Healthcare stocks: हेल्थकेयर सेक्टर में आगे बड़ी तेजी दिख सकती है। ब्रोकर्स भी हेल्थकेयर सेक्टर पर बुलिश है। हेल्थकेयर सेक्टर पर एक्सिस सिक्योरिटीज और MOSL की एक रिपोर्ट आई है। ये दोनों ही ब्रोकरेज इस सेक्टर पर बुलिश हैं। हेल्थकेयर पर एक्सिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में निजी हेल्थकेयर इंडस्ट्री की वैल्यू 38,000 करोड़ रुपए है। अगले 3 साल में इस सेक्टर में सालाना 13 फीसदी की ग्रोथ संभव है। हेल्थकेयर में सालाना डिमांड 6,000 करोड़ रुपए है। आगे कैंसर और कार्डियक सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्रोथ संभव है। हेल्थ टूरिज्म से हेल्थकेयर को सपोर्ट संभव है। एक्सिस की इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बेड क्षमता और इंश्योरेंस बढ़ने से सेक्टर के ग्रोथ को बूस्ट संभव है। हेल्थकेयर शेयरों के वैल्युएशन आकर्षक है।

फोर्टिस पर एक्सिस सिक्योरिटीज

एक्सिस सिक्योरिटीज ने फोर्टिस पर 860 रुपए का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि फोर्टिस कैंसर से जुड़ी सर्विस का सबसे बड़ा प्लेयर है। FY27 तक कैंसर सेगमेंट से होने वाली कंपनी की आय 1600 करोड़ रुपए पर पहुंच सकती है। वहीं, इस अवधि में इसकी बिक्री 1400 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है। कंपनी की ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट में 2000 बेड जोड़ने की योजना है।


मैक्स हेल्थकेयर पर एक्सिस सिक्योरिटीज

एक्सिस सिक्योरिटीज ने मैक्स हेल्थकेयर पर 1315 रुपए के लक्ष्य दिया है। मैक्स हेल्थकेयर अगले 3 साल में 3000 नए बेड़ जोड़ेगा। मौजूदा अस्पतालों में ही क्षमता विस्तार होगा। ब्रोकरेज का कहना है कि FY25 में मैक्स हेल्थकेय की आय में 30 फीसदी की बढ़त संभव है। वहीं, इसकी EBITDA ग्रोथ 31 फीसदी रहनी संभव है।

RELIANCE IND और ROSNEFT के बीच हुई तेल सप्लाई डील, भारत-रूस के बीच अब तक का सबसे बड़ा करार

मैक्स हेल्थकेयर पर MOSL

MOSL ने मैक्स हेल्थकेयर का लक्ष्य 1380 रुपए देते हुए इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि ब्राउनफील्ड विस्तार से मैक्स हेल्थकेयर के ग्रोथ को बूस्ट संभव है। हॉस्पिटल सेक्टर में तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले तेज ग्रोथ संभव है। FY25-27 में आय में 18.4 फीसदी और EBITDA में 16.2 फीसदी CAGR ग्रोथ संभव है। FY25-27 में मुनाफा CAGR ग्रोथ 20.5 फीसदी संभव है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।