Healthcare stocks: हेल्थकेयर सेक्टर में आगे बड़ी तेजी दिख सकती है। ब्रोकर्स भी हेल्थकेयर सेक्टर पर बुलिश है। हेल्थकेयर सेक्टर पर एक्सिस सिक्योरिटीज और MOSL की एक रिपोर्ट आई है। ये दोनों ही ब्रोकरेज इस सेक्टर पर बुलिश हैं। हेल्थकेयर पर एक्सिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में निजी हेल्थकेयर इंडस्ट्री की वैल्यू 38,000 करोड़ रुपए है। अगले 3 साल में इस सेक्टर में सालाना 13 फीसदी की ग्रोथ संभव है। हेल्थकेयर में सालाना डिमांड 6,000 करोड़ रुपए है। आगे कैंसर और कार्डियक सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्रोथ संभव है। हेल्थ टूरिज्म से हेल्थकेयर को सपोर्ट संभव है। एक्सिस की इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बेड क्षमता और इंश्योरेंस बढ़ने से सेक्टर के ग्रोथ को बूस्ट संभव है। हेल्थकेयर शेयरों के वैल्युएशन आकर्षक है।
