IT Stocks : IT शेयरों में आज भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। इससे बाजार का मूड खराब हो गया है। निफ्टी करीब 190 अंक फिसलकर 23650 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी भी 300 अंक से ज्यादा कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज ज्यादा गिरावट है। OpenAI की ओर से नया मॉडल लॉन्च करने से IT इंडेक्स में 3.5 फीसदी की तेज गिरावट देखने को मिली है। TCS, इंफोसिस और विप्रो 3 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। निफ्टी के सभी टॉप 5 लूजर IT सेक्टर से हैं। दरअसल,ओपन एआई (OpenAI) ने ओपन एआई डिप्लॉयमेंट कंपनी (OpenAI Deployment Company) लॉन्च की है। इसका भारतीय IT सेक्टर क्या असर होगा,आइए इस पर डालते हैं एक नजर।
भारतीय IT कंपनियों में दबाव क्यों?
ओपन एआई (OpenAI) ने ओपन एआई डिप्लॉयमेंट कंपनी नाम का एक नई कंपनी लॉन्च की है। नई कंपनी दूसरी कंपनियों को AI सिस्टम बनाने में मदद करेगी। OpenAI कंपनियों के अंदर ही फॉरवर्ड डेप्लाड इंजीनियर्स (Forward Deployed Engineers) को रखेगी। OpenAI के एक्सपर्ट ग्राहकों के वर्कफ्लो रीडिजाइन करेंगे। भारतीय IT कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए यही काम करती हैं। इसके चलते इनके की प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। इसी वजह से आज भारतीय आईटी कंपनियों पर दबाव बना है।
OpenAI का बड़ा कदम, भारतीय कंपनियों के लिए खतरा
OpenAI एक अप्लाई AI कंसल्टिंग और इंजीनियरिंग कंपनी Tomoro को खरीदेगी। सौदे से कंपनी को करीब 150 अनुभवी फॉरवर्ड डिप्लॉयड इंजीनियर्स मिलेंगे। ओपन एआई डिप्लॉयमेंट कंपनी ने OpenAI और 19 ग्लोबल कंपनियों से करार किया है। ओपन एआई डिप्लॉयमेंट कंपनी में OpenAI की मेजोरिटी हिस्सेदारी होगी।
IT सेक्टर पर सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल की राय
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा OpenAI ने अपनी OpenAI Deployment Company लॉन्च की है। कंपनी कंपनियों के अंदर ही फॉरवर्ड डेप्लाड इंजीनियर्स को रखेगी। यह कंपनी AI के मौके खोजेगी और वर्कफ्लो को रीडिजाइन करेगी। इसके साथ ही यह बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन सिस्टम को तैयार करेगी। कंपनी की वैल्यूएशन 14 अरब डॉलर है। इस कंपनी में टीपीजी,बेन कैपिटल,ब्रुकफ़ील्ड (Brookfield), गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs), सॉफ्टबैंक, McKinsey (मैकिन्ज़ी), कैपजेमिनी (Capgemini) समेत कुल 19 पार्टनर्स ने 4 अरब डॉलर का निवेश किया है। इंफोसिस,Cognizant और एसेंचर वही काम करते हैं जो ओपन एआई डिप्लॉयमेंट कंपनी करेगी। इसी वजह के आज भारतीय आईटी कंपनियां दबाव में हैं।
IT पर अनुज सिंघल की राय सटीक पड़ी है। CNBC-आवाज़ ने लगातार लार्जकैप IT में निगेटिव नजरिया रखा है। सिर्फ CNBC-आवाज ने IT की रैली में निकलने का नजरिया लिया था। साफ कहा गया था कि लार्ज कैप IT में फंसना नहीं है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।