Stocks to buy : कमजोर बाजार में भी करना चाहते हैं बंपर कमाई, तो इन दो शेयरों पर लगाएं दांव

Stocks to buy : मानस जायसवाल का कहना है कि बाजार में इस समय काफी अच्छे स्टॉक स्पेसिफिक मौके दिख रहे हैं। इनमें खरीदारी की जा सकती है। खास तौर पर मिडकैप स्पेस में खरीदारी कर सकते हैं

अपडेटेड May 12, 2026 पर 10:29 AM
Story continues below Advertisement
Stocks to buy : निफ्टी जब तक 20 डे मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड करता दिखे इसमें खरीदारी करने से बचें। अगर 20 डे मूविंग एवरेज के ऊपर निकले उसके ऊपर सस्टेन करे तो ही आपको निफ्टी में बाउंस बैकक के लिए खरीदारी करनी है

Stocks to buy :आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में IT शेयरों में भारी बिकवाली के चलते Sensex और Nifty में गिरावट और बढ़ है। कमजोर ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों तेजी को लेकर बनी चिंताओं ने बाजार का मूड खराब कर दिया है। IT शेयर बाजार पर सबसे ज़्यादा दबाव डाल रहे हैं। Nifty IT इंडेक्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है। छोटे-मझोले शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है। Nifty Midcap तथा Smallcap इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत तक की गिरावट नजर आ रही है।

सुबह 09:30 बजे के आसपास सेंसेक्स 690.78 अंक या 0.91 प्रतिशत गिरकर 75,324.50 पर और निफ्टी 189.25 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 23,626.60 के आसपास दिख रहा था। मार्केट ब्रेथ भी कमजोर दिख रही थी। 880 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 2,103 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही थी।

ऐसे में बाजार में क्या करें इस पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी कल रेंज में रहा। इसमें 24,400 पर रेजिस्टेंस और 23,800 पर सपोर्ट था। हमें काफी दिन से यही पैटर्न देखने को मिल रहा है। निफ्टी अब इस सपोर्ट को तोड़ चुका है। ऐसे में काफी सतर्क रहने की जरूरत है। निफ्टी अब 23,400 तक फिसल सकता है। 23,800 के नीचे निफ्टी में 400 अंको की मंदी दिख सकती है। इसलिए अगर आपके पास लॉन्ग पोजीशन है तो आपको स्टॉप लॉस जरूर लगा के रखना है। निफ्टी जब तक 20 डे मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड करता दिखे इसमें खरीदारी करने से बचें। अगर 20 डे मूविंग एवरेज के ऊपर निकले उसके ऊपर सस्टेन करे तो ही आपको निफ्टी में बाउंस बैकक के लिए खरीदारी करनी है। अभी इसका 20 डे मूविंग एवरेज 24100 पर है। जब तक निफ्टी इसके नीचे ट्रेड करें तब तक आपको खरीदारी नहीं करनी है और 24,100 के ऊपर ही खरीदारी करनी है।


बैंक निफ्टी की बात करें तो इसके लिए 54,000 के आसपास का बहुत ही अहम सपोर्ट है। अगर यह इंडेक्स 54,000 के नीचे जाएगा तो गिरावट बढ़ेगी। इस केस में आपको बैंक निफ्टी में 52,500 तक का की गिरावट दिख सकती है। अभी बैंक निफ्टी में खरीदारी नहीं करनी है। यहां पर अगर आपको खरीदारी करनी है तो 55,300 के लेवल को ब्रेक करने का इंतजार करें। 55,300 के ऊपर ही बैंक निफ्ट्टी में खरीदारी करनी है।

Stock Market Trend: कच्चा तेल और रुपया फिलहाल बाजार के पक्ष में नहीं, जानिए आज कैसे बन सकता है पैसा

मानस जायसवाल के टॉप पिक्स

मानस जायसवाल का कहना है कि बाजार में इस समय काफी अच्छे स्टॉक स्पेसिफिक मौके दिख रहे हैं। इनमें खरीदारी की जा सकती है। खास तौर पर मिडकैप स्पेस में खरीदारी कर सकते हैं। मानस जायसवाल की SONACOMS में खरीदारी की सलाह है। यह स्टॉक अच्छे करेक्शन के बाद 20 डे मूविंग एवरेज पर सपोर्ट लेकर फिर से बढ़ना शुरू हुआ है। इस स्टॉक में 584 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करने की सलाहै। इसमें 650 रुपए तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

मानस जायसवाल का दूसरा पसंदीदा शेयर है FORTIS, इसमें एक ब्लैक पैटर्न का ब्रेकआउट हुआ है। इस स्टॉक में उनकी 959 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।